दिव्यराष्ट्र, जयपुर: जयपुर के बगरू में नया फर्नीचर डेस्टिनेशन ‘नायाब एक्सपीरियंस 19 सितंबर 2026 को औपचारिक रूप से शुरू होने जा रहा है। इस अवसर पर कंपनी द्वारा निर्मित फर्नीचर की विस्तृत रेंज प्रदर्शित की जाएगी। कार्यक्रम शाम 6:30 बजे से बगरू एक्सटेंशन स्थित नायाब एक्सपीरियंस में आयोजित होगा।
यहां प्रदर्शित होने वाले कलेक्शन में नियो-क्लासिकल, मॉडर्न और टाइमलेस फर्नीचर शामिल हैं। इन्हें कंप्लीट रूम सेटिंग्स के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे ग्राहक किसी एक फर्नीचर को पूरे इंटीरियर का हिस्सा बनाकर देख सकेंगे। आर्किटेक्ट और इंटीरियर डिजाइनर एक ही स्थान पर अपने प्रोजेक्ट्स के लिए फर्नीचर तलाश सकेंगे, जबकि घर के मालिक अलग-अलग स्टाइल और रूम सेटिंग्स में फर्नीचर को देखकर उनकी तुलना कर सकेंगे।
नायाब एक्सपीरियंस के डायरेक्टर ललित अग्रवाल ने कहा, “हमारे लिए नायाब एक्सपीरियंस दो दशक से अधिक समय से मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में किए जा रहे काम का स्वाभाविक विस्तार है। वर्षों के दौरान हमने देखा है कि सही डिजाइन, फिनिश और आकार का संयोजन तलाशने में ग्राहकों को अलग-अलग बाजारों में घूमने में कितना समय लग सकता है। हम इस विकल्प को उनके और करीब लाना चाहते थे और ऐसी जगह बनाना चाहते थे, जहां वे अलग-अलग स्टाइल को देख सकें और निर्णय ले सकें तथा साथ ही निर्माता भी उनके करीब उपलब्ध हो। यह शोरूम हमें अपने काम की पूरी विविधता को ऐसे तरीके से प्रस्तुत करने की सुविधा देगा, जो डिजाइन प्रोफेशनल्स के साथ-साथ घर के मालिकों के लिए भी आसानी से उपलब्ध हो।”