बीकानेर, दिव्यराष्ट्र/ दुनिया की अग्रणी टायर टेक्नोलॉजी कंपनी, मिशेलिन इंडिया ने बीकानेर में अपना नया मिशेलिन टायर्स एंड सर्विसेस (एमटीएस) स्टोर शुरू किया है। इस स्टोर के लिए कंपनी ने भगवती टायर्स के साथ साझेदारी की है। जयपुर रोड पर खाटू श्याम मंदिर के पास स्थित यह नया केंद्र राजस्थान में मिशेलिन के रिटेल नेटवर्क को और मजबूत करेगा। साथ ही, ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाले टायरों और बेहतर ऑटोमोटिव सेवाओं तक आसान पहुँच उपलब्ध कराएगा।
करीब 7,000 वर्ग फुट में फैला यह एमटीएस स्टोर आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक प्रीमियम मोबिलिटी सेंटर है। यहाँ मिशेलिन के पैसेंजर कारों और दोपहिया वाहनों के टायर उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही व्हील अलाइनमेंट, व्हील बैलेंसिंग और नाइट्रोजन इन्फ्लेशन जैसी सेवाएँ भी दी जाएँगी, जिससे ग्राहकों को वाहन रखरखाव से जुड़ी जरूरी सेवाएँ एक ही स्थान पर मिल सकेंगी।
नए केंद्र का उद्घाटन मिशेलिन के नॉर्थ और ईस्ट रीजन (बी2सी) के रिटेल सेल्स हेड अन्नू मेहला ने किया। इस अवसर पर भगवती टायर्स के अधिकारी और अन्य अतिथि भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मिशेलिन इंडिया के प्रबंध निदेशक शांतनु देशपांडे ने कहा, “देशभर में ऑटोमोबाइल बाजार तेजी से बदल रहा है। अब सिर्फ बड़े शहरों में ही नहीं, बल्कि उभरते शहरों में भी बेहतर उत्पादों और गुणवत्तापूर्ण ऑटोमोटिव सेवाओं की माँग बढ़ रही है। बीकानेर में वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है और यहाँ के ग्राहक अब वाहन के प्रदर्शन तथा सुरक्षा को अधिक महत्व दे रहे हैं। इसी कारण बीकानेर मिशेलिन के लिए राजस्थान का एक महत्वपूर्ण और तेजी से उभरता बाजार बन गया है। यह विस्तार भारतीय ग्राहकों तक विश्वस्तरीय उत्पाद और सेवाएँ पहुँचाने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।”
भगवती मोटर्स नोखा प्राइवेट लिमिटेड पिछले 20 वर्षों से अधिक समय से राजस्थान के ऑटोमोटिव क्षेत्र में कार्यरत है। वर्ष 2006 में स्थापित कंपनी ने समय के साथ राज्य के विभिन्न शहरों में अपना विस्तार किया है। राजस्थान में टायर खरीदारी के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने अपने रिटेल नेटवर्क और बुनियादी ढाँचे में महत्वपूर्ण निवेश किया है। मिशेलिन के साथ इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को सुरक्षित, टिकाऊ और बेहतर गुणवत्ता वाले टायर उपलब्ध कराना है। साथ ही कंपनी बीकानेर के तेजी से विकसित हो रहे ऑटोमोटिव क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में भी लगातार कार्य कर रही है।
समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक पहचान के लिए प्रसिद्ध बीकानेर, जिसे ‘रेड सिटी’ के नाम से भी जाना जाता है, राजस्थान के तेजी से विकसित होते शहरों में शामिल है। आर्थिक गतिविधियों और बुनियादी ढाँचे के विकास के साथ यहाँ वाहनों का उपयोग भी लगातार बढ़ रहा है। बढ़ते आवागमन और ग्राहकों की बदलती जरूरतों के चलते संगठित ऑटोमोटिव रिटेल तथा पेशेवर आफ्टर-सेल्स सेवाओं की माँग में लगातार वृद्धि हो रही है। यही कारण है कि मिशेलिन की क्षेत्रीय विस्तार रणनीति में बीकानेर एक महत्वपूर्ण बाजार के रूप में उभरकर सामने आया है।