हृदय रोगों की समय पर पहचान और बेहतर इलाज पर रहेगा फोकस
कोलकाता, दिव्यराष्ट्र:/ हृदय रोगों के बढ़ते मामलों और एओर्टा (महाधमनी) से जुड़ी गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान की आवश्यकता को देखते हुए , मणिपाल हॉस्पिटल ब्रॉडवे ने एक समर्पित एओर्टा क्लिनिक की शुरुआत की है। इस क्लिनिक में कार्डियोलॉजी, इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी, कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी के विशेषज्ञ मिलकर मरीज
क्लिनिक की शुरुआत की घोषणा एओर्टा एंड कार्डियक इनोवेशन समिट के दौरान की गई, जिसमें कई वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने हृदय रोगों की समय पर पहचान, नई चिकित्सा तकनीकों और आधुनिक उपचार पद्धतियों पर चर्चा की।
विशेषज्ञों के अनुसार एओर्टा से संबंधित कई बीमारियां लंबे समय तक बिना किसी स्पष्ट लक्षण के विकसित होती रहती हैं। ऐसे में समय पर जांच और जोखिम मूल्यांकन बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है। इसी उद्देश्य से नए एओर्टा क्लिनिक में शुरुआती पहचान, रोकथाम, जटिल कार्डियक सर्जरी, स्ट्रक्चरल हार्ट डिजीज और हार्ट फेल्योर प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
कार्यक्रम में बताया गया कि भारत में हृदय रोग मृत्यु का एक प्रमुख कारण बना हुआ है। इसी चुनौती से निपटने के लिए क्लिनिक के साथ ‘टीम हार्ट’ मॉडल भी शुरू किया गया है। इस मल्टीडिसिप्लिनरी टीम में इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट, कार्डियक सर्जन, कार्डियक एनेस्थेटिस्ट, क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ, वैस्कुलर सर्जन और रेडियोलॉजिस्ट शामिल हैं, जो मिलकर प्रत्येक मरीज के लिए उपयुक्त उपचार योजना तैयार करेंगे।
मणिपाल हॉस्पिटल ब्रॉडवे के कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. सुजय चटर्जी ने कहा कि जटिल एओर्टा रोगों के उपचार के लिए केवल सर्जरी ही पर्याप्त नहीं होती, बल्कि समय पर पहचान, सटीक जांच और विभिन्न विशेषज्ञों के बीच बेहतर समन्वय भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि क्लिनिक का मुख्य उद्देश्य जोखिम वाले मरीजों में बीमारी की शुरुआती पहचान कर समय रहते उपचार शुरू करना है।
इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. अरिजीत घोष ने कहा कि हृदय रोगों की रोकथाम को प्राथमिकता देना समय की आवश्यकता है। उन्होंने हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल और जीवनशैली से जुड़े जोखिम कारकों की समय पर पहचान और प्रबंधन पर जोर दिया।
वहीं, कैथ लैब के निदेशक डॉ. सुभाषिस रॉय चौधरी ने नियमित स्वास्थ्य जांच और स्क्रीनिंग को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई। उनके अनुसार शुरुआती चरण में बीमारी का पता लगने पर गंभीर जटिलताओं को रोका जा सकता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि आधुनिक जांच सुविधाओं और कम चीरा लगाने वाली इंटरवेंशनल तकनीकों की मदद से अब जटिल हृदय रोगों का अधिक प्रभावी और लक्षित उपचार संभव हो गया है।
मणिपाल हॉस्पिटल ब्रॉडवे का यह नया एओर्टा क्लिनिक कोलकाता में उन्नत हृदय रोग सेवाओं को और मजबूत करेगा तथा मरीजों को शुरुआती जांच से लेकर दीर्घकालिक फॉलो-अप तक एकीकृत स्वास्थ्य