
सोलर पावर एसपीवी, एफपीईएल रिलायंट एनर्जी प्रायवेट लिमिटेड में 26% हिस्सेदारी हासिल की
*मुंबई, दिव्यराष्ट्र**- भारत की सबसे बड़ी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) कंपनियों में से स्थान रखनेवाली महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने 09 मार्च, 2026 को फोर्थ पार्टनर एनर्जीज़ की कंपनी एफपीईएल रिलायंट एनर्जी प्रायवेट लिमिटेड और उसकी होल्डिंग कंपनी एफपीईएल सौर विद्युत प्रायवेट लिमिटेड के साथ एक शेयर सब्सक्रिप्शन एग्रीमेंट (एसएसए) और शेयरहोल्डिंग एग्रीमेंट (एसएचए) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके अंतर्गत कंपनी एफपीईएल रिलायंट में 26% की हिस्सेदारी हासिल करेगी। सोलर पावर में इस निवेश के साथ, कंपनी ने अपने सस्टेनेबिलिटी अजेंडा को सशक्त करने की दिशा में कदम आगे बढ़ाया है।
तकरीबन रु.389 लाख का यह निवेश, महाराष्ट्र राज्य में एक सोलर पावर प्लांट स्थापित करने के लिए आधार प्रदान करेगा। इस पावर प्लांट से निर्मित होने वाली बिजली का उपयोग पूरे राज्य के सीएनजी स्टेशनों पर किया जाएगा। इससे कंपनी को स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों की दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी, और साथ ही ऊर्जा लागत को भी कम किया जा सकेगा।
यह अधिग्रहण इलेक्ट्रिसिटी ऐक्ट, 2003 (इलेक्ट्रिसिटी रूल्स, 2005 के साथ पढ़ा जाए) के अंतर्गत बिजली की खपत से संबंधित विनियामक आवश्यकताओं पालन करता है। अपने प्रचालनों में नवीकरणीय ऊर्जा (/रिन्यूएबल एनर्जी) को एकीकृत करके, एमजीएल का लक्ष्य स्थायी व्यावसायिक पद्धतियों के प्रति अपनी वचनबद्धता को मजबूत करना और अपने संचालन से जुड़े कार्बन फुटप्रिंट को कम करना है।.
नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में कंपनी के प्रवेश पर बोलते हुए, महानगर गैस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, आशु सिंघल ने कहा, ” महानगर गैस लिमिटेड अपने प्रचालनों में स्वच्छ और अधिक स्थायी ऊर्जा समाधानों को एकीकृत करने के मौकों की निरंतर तलाश कर रहा है। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में हमारा प्रवेश हमारे सीएनजी स्टेशन नेटवर्क के लिए स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों को अपनाने की दिशा में बढ़ाया गया कदम है, साथ ही यह ऊर्जा लागत को अनुकूलित करने और विनियामक आवश्यकताओं को पूर्ण करने में भी मदद करता है। जैसे-जैसे हम महाराष्ट्र और उससे बाहर अपने विस्तार को जारी रखेंगे, उसी के साथ ही नवीकरणीय ऊर्जा समाधानों को शामिल करना हमारी दीर्घकालिक विकास की रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बना रहेगा।”
यह अधिग्रहण एक कैश इनवेस्टमेंट के माध्यम से पूरा किया जाएगा और समझौतों के क्रियान्वयन के छह महीने के भीतर इसके अंतिम रूप लेने की उम्मीद है। अधिग्रहण पूर्ण होने के बाद, एफपीईएल रिलायंट, महानगर गैस लिमिटेड की एक सहयोगी कंपनी बन जाएगी।
फोर्थ पार्टनर एनर्जी के सीईओ (ड्रिस्ट्रिब्यूटेड बिज़नेस यूनिट), जय कुमार वाघेला ने कहा, “हम फोर्थ पार्टनर एनर्जी में, महानगर गैस लिमिटेड के साथ साझेदारी करते हुए हमें गर्व का अनुभव हो रहा है। यह साझेदारी उनके ऑपरेशनल ईकोसिस्टम में नवीकरणीय ऊर्जा को एकीकृत करने के उनके प्रयास का हिस्सा है और भारत के स्वच्छ ऊर्जा समाधानों की ओर क्रमश: परिवर्तन का समर्थन करती है। विभिन्न क्षेत्रों के कॉर्पोरेट कार्बन उत्सर्जन को कम करने और हरित पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए सौर और अन्य नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के अपने उपयोग को बढ़ा रहे हैं। एफपीईएल में, हमें एक ही मंच पर सोलर, विंड, बैटरी स्टोरेज, हायब्रिड पावर और कार्बन क्रेडिट्स सहित सभी एकीकृत स्वच्छ ऊर्जा के समाधान प्रदान करने पर गर्व होता है, ताकि एमजीएल जैसी कंपनियों को उनके ‘नेट ज़ीरो’ लक्ष्यों को तेजी से हासिल करने में मदद मिल सके। हम अत्यंत उत्साहित हैं और एमजीएल के साथ इस नए सफर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।”
फोर्थ पार्टनर एनर्जी भारत की अग्रणी रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपर है, जिसके पास 1.6 जीडब्ल्यू से अधिक स्वच्छ ऊर्जा की संपत्तियों का परिचालन करने की क्षमता है, और इसने वि.व.31 तक 9 जीडब्ल्यू का पोर्टफोलियो बनाने का लक्ष्य रखा है। फर्म के पास महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु में सौर और पवन की विकासाधीन परियोजनाएं अपने विभिन्न चरणों में हैं – जिनका ध्यान मुख्य रूप से उन क्षेत्रों को स्वच्छ बिजली की आपूर्ति करना है जहाँ प्रदूषण की रोकथाम करना कठिन होता है।
*महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) के बारे में**
महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) भारत की सबसे बड़ी सिटी गैस डिस्ट्रिब्यूशन (सीजीडी) कंपनियों में स्थान रखती है और गेल (इंडिया) लिमिटेड इसकी प्रमोटर है। एमजीएल को मुंबई में प्राकृतिक गैस की आपूर्ति का 30 से अधिक वर्षों का अनुभव है और वर्तमान में यह मुंबई और उसके आसपास के क्षेत्रों और भारत के महाराष्ट्र राज्य के रायगढ़ जिले में कॉम्प्रेस्ड नैचुरल गैस (सीएनजी) और पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) की एकमात्र अधिकृत वितरक है। एमजीएल का लक्ष्य उपभोक्ता और पर्यावरण-हितैषी गैस कंपनी बनना है जो सुरक्षित, किफायती और विश्वसनीय एनर्जी प्रदान करे, एक पसंदीदा नियोक्ता बने जो अपने सभी हितधारकों के लिए मूल्य का निर्माण करे। एमजीएल एक आईएसओ 9001:2015, आईएसओ 14001:2015 और आईएसओ 45001:2018 प्रमाणित संस्थान है।
आज, एमजीएल 30 लाख से अधिक घरों और 5600 से अधिक छोटे वाणिज्यिक और औद्योगिक प्रतिष्ठानों तक पहुँची है। एमजीएल मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर, नवी मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी, चित्रदुर्ग, देवानगेरे, लातूर और धाराशिव में 12 लाख से अधिक वाहनों को सीएनजी की आपूर्ति भी करती है, जिसमें 4.7 लाख से अधिक रिक्शा, 1.7 लाख से अधिक टैक्सियाँ और 5 लाख से अधिक कारें शामिल हैं। एमजीएल 1800 बेस्ट/टीएमटी/एमएसआरटीसी/एनएमएमटी बसों, 52000 से अधिक एलसीवी/टेम्पो/ट्रकों/निजी बसों को भी सीएनजी की आपूर्ति करती है, जो स्टील, एमडीपीई पाइपलाइन प्रणाली के अपने व्यापक वितरण नेटवर्क और 2800 से अधिक डिस्पेंसिंग पॉइंट्स वाले 491 सीएनजी फिलिंग स्टेशनों के माध्यम से आपूर्ति की गई





