जयपुर में एसएस27 एनसीएम मीटिंग में 500 से अधिक नए फुटवियर सैंपल्स प्रदर्शित
“लिबर्टी केवल फुटवियर नहीं, हर उपभोक्ता के दिल में अपनी जगह बनाना चाहता है” – रमन बंसल
जयपुर , दिव्यराष्ट्र:/ भारत के प्रमुख फुटवियर ब्रांड लिबर्टी शूज़ लिमिटेड ने राजस्थान में अपने कारोबार और रिटेल नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए जयपुर में एसएस27 एनसीएम मीटिंग का आयोजन किया। मीटिंग में कंपनी ने अपने आगामी एसएस27 कलेक्शन के 500 से अधिक नए फुटवियर सैंपल्स प्रदर्शित किए।
नई रेंज में टेक्नोलॉजी, कम्फर्ट, लाइटवेट कंस्ट्रक्शन, आकर्षक डिजाइन और बदलती उपभोक्ता जरूरतों पर विशेष फोकस किया गया है। साथ ही कंपनी ने राजस्थान में नए डीलर्स, फ्रेंचाइजी पार्टनर्स और एक्सक्लूसिव शोरूम पार्टनर्स को जोड़कर अपने नेटवर्क के विस्तार की योजना पर भी जोर दिया।
नई टेक्नोलॉजी के साथ पेश हुई एसएस27 रेंज*
एसएस27 कलेक्शन में हैंड्सफ्री टेक्नोलॉजी, निट्रो सोल फुटवियर, लाइटवेट/जीरो ग्रेविटी फुटवियर, बेयरफुट टेक्नोलॉजी, एक्यू सेंस टेक्नोलॉजी तथा ओपन फुटवियर कैटेगरी प्रमुख आकर्षण रहे।
“जयपुर हमारे लिए संस्कृति, पर्यटन और आधुनिक बाजार का संगम”- रमन बंसल. इस अवसर पर लिबर्टी ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री रमन बंसल ने कहा कि राजस्थान और विशेष रूप से जयपुर को एसएस27 एनसीएम मीटिंग के लिए चुनना कंपनी के लिए महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा, “जयपुर केवल राजस्थान ही नहीं, बल्कि देश के प्रमुख सांस्कृतिक, पर्यटन और व्यावसायिक केंद्रों में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। राजस्थान अपनी समृद्ध विरासत के साथ तेजी से आधुनिक लाइफस्टाइल और नए फैशन ट्रेंड्स को भी अपना रहा है। इसलिए हमारे नए कलेक्शन और नई टेक्नोलॉजी को प्रस्तुत करने के लिए जयपुर एक महत्वपूर्ण बाजार है।”
राजस्थान में लिबर्टी के लिए बड़े कारोबारी अवसर- रामनाथ वर्मा – लिबर्टी के हेड रिटेल श्री रामनाथ वर्मा ने राजस्थान को कंपनी की विस्तार रणनीति के लिए महत्वपूर्ण बाजार बताते हुए कहा कि प्रदेश में फुटवियर रिटेल के लिए व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी राजस्थान में डीलर नेटवर्क, एक्सक्लूसिव शोरूम्स तथा मेगा एक्सक्लूसिव शोरूम्स के विस्तार पर विशेष ध्यान दे रही है।
जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर, अलवर और भीलवाड़ा सहित प्रदेश के प्रमुख शहरों और तेजी से उभरते बाजारों में नए बिजनेस पार्टनर्स को जोड़ने की संभावनाओं पर काम किया जा रहा है।
एसएस27 की पूरी रेंज राजस्थान तक पहुंचाना सराहनीय पहल- कनक फैशन हाउस की ओर से लिबर्टी शूज़ लिमिटेड का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि कंपनी द्वारा राजस्थान के बाजार को विशेष महत्व देते हुए नई एसएस27 रेंज, तकनीकी इनोवेशन और उपभोक्ता-केंद्रित योजनाओं से डिस्ट्रीब्यूटर्स एवं व्यापारिक भागीदारों को जोड़ना सराहनीय कदम है।
कनक फैशन हाउस ने कहा, “लिबर्टी ने एसएस27 की पूरी नई रेंज और आधुनिक तकनीकों को राजस्थान के बाजार से जोड़ने की जो पहल की है, वह प्रदेश के फुटवियर कारोबार के लिए उत्साहजनक है। हम कंपनी का इसके लिए धन्यवाद करते हैं और राजस्थान में लिबर्टी के विस्तार के लिए कंपनी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते रहेंगे।”