जयपुर , दिव्यराष्ट्र:/ देश के इंफ्रास्ट्रक्चर और कोर इंजीनियरिंग सेक्टर की प्रमुख कंपनी के2 इन्फ्रेजन लि .को राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड ( से कुल 56.91 करोड़ रुपये के दो बड़े प्रोजेक्ट मिले हैं। इन ऑर्डर्स के साथ कंपनी ने पावर ट्रांसमिशन सेक्टर में अपनी मौजूदगी और मजबूत की है।
इन प्रोजेक्ट्स के तहत झुंझुनूं के मुकुंदगढ़ में 29.85 करोड़ रुपये की लागत से नया 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन और उससे जुड़ी लाइनें बनाई जाएंगी। वहीं बीकानेर के सेरूना में 27.06 करोड़ रुपये की लागत से 220 केवी और 132 केवी ट्रांसमिशन लाइनों का निर्माण किया जाएगा। दोनों प्रोजेक्ट्स को 15 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
दिसंबर 2025 से अब तक कंपनी को ऊर्जा, टी एंड डी, रेलवे और रिन्यूएबल इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में 411.91 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिल चुके हैं। इसके अलावा कंपनी ने सड़क और रेलवे सेक्टर में करीब 580 करोड़ रुपये के टेंडर्स के लिए भी बोली लगाई है, जिससे कंपनी की तेजी से बढ़ती ऑर्डर बुक और विस्तार की रणनीति का संकेत मिलता है।
के2 इन्फ्रेजन लि .के फाउंडर ऐंड मैनेजिंग डायरेक्टर, पंकज शर्मा ने कहा कि, “ के2 इन्फ्रेजन पावर इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में बड़े स्तर पर बेहतर गुणवत्ता के साथ काम करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। राजस्थान और कर्नाटक में सीधे टीएंडडी ऑर्डर मिलने से हमारी संस्था का देश के अलग-अलग हिस्सों में विस्तार बढ़ रहा है और रेवेन्यू विजिबिलिटी भी मजबूत हो रही है। आगे चलकर हम सरकारी प्रोजेक्ट्स के जरिए स्थायी आय बढ़ाने के लिए टीबीसीबी (टैरिफ बेस्ड कॉम्पिटिटिव बिडिंग) के अवसरों को भी तलाशने का लक्ष्य रख रहे हैं।”
साल 2015 में स्थापित के2 इन्फ्रेजन ने रोड्स, रेलवे, पावर ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन, सिविल कंस्ट्रक्शन, वाटर इंफ्रास्ट्रक्चर और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे कई इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में एक भरोसेमंद कंपनी के रूप में अपनी पहचान बनाई है। कंपनी के क्लाइंट्स में नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे, आरवीपीएन, कर्नाटक पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन, एनएचएआई, हिंदुस्तान कॉपर, एलएंडटी, टाटा और एमपी बिड़ला ग्रुप जैसी बड़ी संस्थाएं शामिल हैं।
राजस्थान, कर्नाटक, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, बिहार, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में काम कर रही के2 इन्फ्रेजन अलग-अलग सेक्टर में अपनी मौजूदगी के जरिए रिस्क कम करने, बेहतर मुनाफा बनाए रखने और प्रोजेक्ट्स के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर काम कर रही है। टीएंडडी के अलावा कंपनी ने रोड प्रोजेक्ट्स और वाटर सप्लाई इंफ्रास्ट्रक्चर में भी अहम योगदान दिया है, जिससे जरूरी सेवाओं तक लोगों की पहुंच बेहतर हुई है।
के2 इन्फ्रेजन लगातार नए क्षेत्रों और सेक्टर में अपने काम का विस्तार कर रही है। हाल में मिले ये ऑर्डर्स क्वालिटी, तय समय में काम पूरा करने और लॉन्ग-टर्म वैल्यू देने की कंपनी की कमिटमेंट को और मजबूत करते हैं। इसके साथ ही कंपनी भारत की इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ स्टोरी में एक भरोसेमंद पार्टनर के रूप में अपनी स्थिति लगातार मजबूत कर रही है।
के2 इन्फ्रेजनलिमिटेड के बारे में*
साल 2015 में स्थापित के2 इन्फ्रेजन भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की एक प्रमुख पब्लिकली लिस्टेड कंपनी है। एक इंटीग्रेटेड ईपीसी कंपनी के रूप में यह पूरे भारत में रोड्स, रेलवे, पावर ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन, सिविल कंस्ट्रक्शन, वाटर इंफ्रास्ट्रक्चर और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे सेक्टर में बड़े प्रोजेक्ट्स की इंजीनियरिंग, एग्जीक्यूशन और डिलीवरी का काम करती है। कंपनी का फोकस क्वालिटी वर्क और तय समय में प्रोजेक्ट पूरा करने पर रहता है।
कंपनी के क्लाइंट्स में नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे, राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड, कर्नाटक पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड, एनएचएआई , एचएस आईआईडीसी , हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड, एमपी बिड़ला ग्रुप, एलएंडटी और टाटा जैसी बड़ी संस्थाएं शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, बिहार, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में ऑपरेशंस के साथ के2 इन्फ्रेजन लगातार मजबूत एडेप्टेबिलिटी और बेहतर एग्जीक्यूशन क्षमता का प्रदर्शन कर रही है। क्वालिटी, समय पर डिलीवरी और क्लाइंट्स की उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन की कमिटमेंट के साथ कंपनी भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अहम योगदान देने की मजबूत स्थिति में है।
अलग-अलग इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में मौजूदगी से कंपनी किसी एक सेक्टर पर जरूरत से ज्यादा निर्भरता से बचती है। साथ ही इससे बेहतर मार्जिन और अलग-अलग प्रोजेक्ट्स के बीच बेहतर तालमेल का फायदा भी मिलता है। कंपनी अपने विभिन्न ऑपरेशनल वर्टिकल्स में एक साथ कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है, जिससे उसकी रिलाएबिलिटी और बेहतर डिलीवरी की पहचान लगातार मजबूत हो रही है।