28 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलेगा खूब सारा मनोरंजन और डेटा
मुंबई, दिव्यराष्ट्र:/ अगर आप अलग-अलग ओटीटी ऐप्स के लिए बार-बार रिचार्ज कराने से बचना चाहते हैं, तो जियो एक नया ऑफर लेकर आया है। कंपनी ने ₹200 का नया Jio OTT Pass लॉन्च किया है, जिसमें ग्राहकों को 15 प्रीमियम ओटीटी ऐप्स, 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल, 30जीबी हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड 5जी की सुविधा मिलेगी। पैक की वैद्यता 28 दिनों की होगी। ग्राहक जियोटीवी पर 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल भी देख सकेंगे।
जियो के मुताबिक इसमें स्टार , सोनी , सन टीवी और डिस्कवरी जैसे नेटवर्क के कई मनोरंजन, फिल्म, स्पोर्ट्स और क्षेत्रीय चैनल भी शामिल हैं। इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों के पास पहले से एक एक्टिव जियो बेस प्लान होना जरूरी है। इसके बाद ग्राहक माय जीओ एप ऐप, जिओ.काम रिटेल स्टोर या दूसरे रिचार्ज ऐप्स के जरिए ₹200 वाला ओटीटी पास एक्टिव कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक यह पैक ऐसे ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो एक ही रिचार्ज में मनोरंजन, लाइव टीवी और इंटरनेट डेटा की सुविधा चाहते हैं।