
सरकार को दूसरे देशों के वैकल्पिक बाजारों से एलपीजी सप्लाई का प्रयास करना चाहिए- सुरेश अग्रवाल
जयपुर, दिव्यराष्ट्र:/ सरकार ने एसेंशियल कमोडिटी एक्ट के तहत कमर्शियल एलजीपी सिलेंडर की सप्लाई पर रोक लगा दी है। धीरे धीरे इसका असर व्यवसाय के साथ प्रदेश के औद्योगिक उत्पादन पर भी पड़ रहा है। फैडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल का कहना है कि हमने प्रदेश के सभी प्रभावित उद्योगों से आंकड़े जुटाए हैं। यह बात काबिलेगौर हे कि व्यावसायिक उत्पादन के साथ औद्योगिक उत्पादन में भी एलपीजी का उतना ही उपयोग होता है। सरकार के प्रोत्साहन के बाद पिछले कुछ साल में जिन उद्योगों में कोयले या डीजल से चलने वाली भट्टियां भी अब इलैक्ट्रिक या एलपीजी से संचालित होती हैं, लेकिन सरकार के प्रोत्साहन के बाद ज्यादा उद्योगों में एलपीजी और इंडस्ट्रियल गैस का इस्तेमाल होने लगा है। इससे प्रदूषण कम होता है और उद्योगों की लागत कम होती है, लेकिन मुश्किल ये है कि ईरान, इजरायल- अमेरिका युद्ध के बाद एलपीजी सप्लाई सिस्टम गडबड़ाने से इन उद्योगों का उत्पादन प्रभावित हो रहा है।




