जशपुर, दिव्यराष्ट्र: इंडस टॉवर्स लिमिटेड, विश्व की एक सबसे बड़ी दूरसंचार अवसंरचना कंपनी, ने छत्तीसगढ़ के जशपुर में अपनी डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन वैन (DTV) की शुरुआत की है। यह पहल कंपनी के प्रमुख CSR कार्यक्रम ‘सक्षम’के तहत चलाई जा रही है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण भारत में डिजिटल विभाजन को पाटना है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर में आयोजित एक समारोह में DTV का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उनके साथ श्री राधेश्याम राठिया (सांसद, रायगढ़), श्री प्रबलप्रताप सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा), श्रीमती रयमुनी भगत (विधायक, जशपुर), श्री सालिक साय (अध्यक्ष, जशपुर जिला पंचायत), श्री रोहित व्यास (IAS), कलेक्टर एवं जिलाधिकारी, जशपुर जिला, श्री लाल उमेद सिंह IPS (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जशपुर), श्री अभिषेक सिंह IAS (मुख्य कार्यकारी अधिकारी – जिलापंचायत, जशपुर), श्री राजीव कुमार पांडे IAS (अतिरिक्त जिलाधिकारी, जशपुर), श्री भरत सिंह (जिलाअध्यक्ष, भाजपा) तथा इंडस टॉवर्स के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
क्षेत्रीय विकास में इस पहल की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए, छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री, श्री विष्णु देव साय ने कहा, “हम छत्तीसगढ़ के सबसे दूरस्थ क्षेत्रों तक डिजिटल क्रांति का लाभ पहुँचाना सुनिश्चित करना चाहते हैं। जशपुर में इंडस टॉवर्स की डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन वैन का शुभारंभ हमारे ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को महत्वपूर्ण डिजिटल कौशल से सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। इस पहलकी सहायता से प्रौद्योगिकी अधिक सुलभ बन पाएगी,साथ ही जमीनी स्तर पर डिजिटल साक्षरता, वित्तीय जागरूकता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा भी मिलेगा।” राजनीश शर्मा, सर्कल CEO – MPCG, इंडस टॉवर्स लिमिटेड,ने कहा, “इंडस टॉवर्स में, हमारा मानना है कि हमारी भूमिका केवल पैसिव अवसंरचना के निर्माण तक ही सीमित नहीं है। हम अपनेCSR कार्यक्रम के तहत, ‘डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन वैन’ के माध्यम सेभारत के दूरस्थ इलाकों के समुदायों तक उच्च-गुणवत्ता डिजिटल शिक्षण संसाधन पहुँचाते हैं। राष्ट्रीय डिजिटल साक्षरता मिशन की राह पर चलते हुए हमारा उद्देश्य क्षमता निर्माण करना, लोगों कोफ्यूचर-रेडी डिजिटल कौशल से सशक्त बनाना और एक ऐसे भारत के निर्माण में योगदान देना है, जिसमें हर कोई सक्रीय रूप से सहयोग करता हो।”
डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन वैन एक 21-सीटर, सौर-संचालित वाहन है, जो समुदायों को डिजिटल साक्षरता प्राप्त करने में मदद करता है। यह हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी, कंप्यूटर, प्रिंटिंग और स्कैनिंग सुविधाओं, और विशेष ई-लर्निंग सॉफ्टवेयर से सुसज्जित है।
यह प्रोग्राम NIIT फाउंडेशन द्वारा क्रियान्वितहै,जिसमेंDTV के ज़रिए डिजिटल साक्षरता, ऑनलाइन सुरक्षा वसाइबर सुरक्षा, डिजिटल साक्षरता और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) के लिए प्रमाणन पाठ्यक्रमों के साथ-साथ समुदायों के लिए विशेष रूप से तैयार जागरूकता सत्र भी प्रदान किए जाते हैं।
मिस चारु कपूर, कंट्री डायरेक्टर, NIIT फाउंडेशन, ने कहा, “हमइंडस टॉवर्सके निरंतर सहयोग के लिए बेहद आभारी हैं, जिन्होंने डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन वैनके कार्यान्वयन में हमेशा साथ दिया है। इस साझेदारी की मदद से हम हज़ारों लोगों को प्रशिक्षण दे पा रहे हैं। हमारा लक्ष्य एक डिजिटली सशक्त समाज बनना है, और साथ मिलकर हम पूरे देश में सार्थक बदलाव लाने का काम जारी रखेंगे।”