नई दिल्ली, दिव्यराष्ट्र: एफआईएच हॉकी वीमेंस नेशंस कप न्यूजीलैंड 2025-26 में शानदार जीत के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम की ड्रैग फ्लिकिंग यूनिट ने स्पेशलाइज्ड कैंप को इस सफलता का श्रेय दिया है। टूर्नामेंट से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने डच लीजेंड टेक टेकेमा के नेतृत्व में आयोजित ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लिया था। खिलाड़ियों का कहना है कि इस कैंप से पूरे टूर्नामेंट के दौरान पेनाल्टी कॉर्नर के मामले में प्रदर्शन सुधारने में मदद मिली।
कोका-कोला इंडिया फाउंडेशन – आनंदना के समर्थन से आयोजित किए गए इस कैंप में पेनाल्टी कॉर्नर एक्जीक्यूशन, टेक्निक रिफाइन करने और खेल को लेकर सजगता बढ़ाने पर फोकस किया गया। टीम की ड्रैग फ्लिकर्स दीपिका, ललतांतलुआंगी और अन्नू ने टेकेमा के मार्गदर्शन में विशेष सत्रों में हिस्सा लिया।
कोका-कोला इंडिया एंड साउथ वेस्ट एशिया की वाइस प्रेसिडेंट, पब्लिक अफेयर्स, कम्युनिकेशंस एंड सस्टेनेबिलिटी देवयानी राणा ने नेशंस कप जीतने पर टीम को बधाई दी और इस साझेदारी को लेकर फाउंडेशन की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा, ‘हम एफआईएच हॉकी वीमेंस नेशंस कप में शानदार जीत के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई देते हैं। पूरे टूर्नामेंट में टीम ने अपने खेल से शानदार कौशल, टीमवर्क और दृढ़ता का प्रदर्शन किया। कोका-कोला इंडिया फाउंडेशन – आनंदना में हमें खुशी है कि हमने टीम की तैयारियों में मदद के लिए ड्रैग-फ्लिकिंग और पेनाल्टी कॉर्नर ट्रेनिंग की पहलों को अपना समर्थन दिया। हम हॉकी इंडिया, सभी कोच और सपोर्ट स्टाफ का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने खिलाड़ियों के विकास में अपनी अथक प्रतिबद्धता दिखाई। हम आगामी प्रतिस्पर्धाओं में भी टीम की शानदार सफलता की कामना करते हैं।’