
दिव्यराष्ट्र, गुरुग्राम: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड 2026 के लिए उत्साह लगातार बढ़ रहा है। इसी क्रम में ह्यूंडई मोटर कंपनी की आईसीसी के साथ मल्टी-ईयर प्रीमियर पार्टनरशिप के तहत ह्यूंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एच एम आई एल) ने “दीवाने इंडिया का दीवाना हमसफर” ब्रांड कैंपेन लॉन्च किया है। यह एक व्यापक, हाई-इम्पैक्ट राष्ट्रव्यापी ब्रांड कैंपेन है। भारत में क्रिकेट के प्रति गहरे जुनून का जश्न मनाने और साथ ही फैंस एवं ग्राहकों के साथ ह्यूंडई के भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करने के लिए डिजाइन किया गया यह इंटीग्रेटेड कैंपेन ऑन-ग्राउंड अनुभवों, यादगार पलों, डीलरशिप एक्टिवेशन और मास- मीडिया आउटरीच तक फैला है। इसमें खेल, मोबिलिटी और फैनडम को अभूतपूर्व तरीके से साथ लाया गया है।
एच एम आई एल के ब्रांड एंबेसडर शाहरुख खान के नेतृत्व में यह कैंपेन आईसीसी के साथ ह्यूंडई के जुड़ाव को और मजबूत करता है, साथ ही क्रिकेट के लिए भारत के कभी न खत्म होने वाले प्यार और जुनून के साथ ब्रांड के गहरे कनेक्शन को भी दिखाता है। जाने-माने फिल्म निर्माता वासन बाला (जो जिगरा, मर्द को दर्द नहीं होता, मोनिका! ओ माय डार्लिंग के लिए जाने जाते हैं) द्वारा निर्देशित, यह मुख्य फिल्म एसआरके की कल्ट क्लासिक ‘परदेस’ के आइकॉनिक ट्रैक “ये दिल दीवाना” को नए अंदाज में पेश करके 90 के दशक की यादों को ताजा करती है।
कैंपेन के बारे में बात करते हुए और आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को सफलता की शुभकामनाएं देते हुए ह्यूंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिस श्री तरुण गर्ग ने कहा, “भारत में क्रिकेट निरंतरता, विश्वास और आकांक्षा का प्रतिनिधित्व करता है। ये ऐसे मूल्य हैं जो ह्यूंडई में हमारे साथ गहराई से जुड़े हैं। आईसीसी के प्रीमियर पार्टनर के तौर पर एच एम आई एल को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ‘दीवाने इंडिया का दीवाना हमसफर’ ब्रांड कैंपेन लॉन्च करते हुए गर्व हो रहा है। यह कैंपेन एक ऐसी सच्चाई से प्रेरित है जिसे नकारा नहीं जा सकता। यह सच्चाई कि भारत में क्रिकेट हर दिन जिया जाता है, स्टेडियम से कहीं ज्यादा। शाहरुख खान के साथ यह ब्रांड फिल्म मैच के उन पलों की भावनाओं को जीवंत करती है, जहां समय थम सा जाता है और पूरा देश एक साथ टकटकी लगाए देखता है। कई मायनों में यह भारत में ह्यूंडई की तीन दशक की यात्रा को दिखाता है, जो विश्वास पर आधारित है, इनोवेशन से प्रेरित है और भारतीय उपभोक्ताओं के साथ गहरे जुड़ाव से बनी है। हम आईसीसी को सफल टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं देते हैं और इस टी20 वर्ल्ड कप के दौरान मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह एक्शन देखने के लिए उत्सुक हैं।”
‘दीवाने इंडिया का दीवाना हमसफर’ ब्रांड फिल्म यह फिल्म एक सरल लेकिन इस दमदार सच्चाई पर आधारित है कि भारत सिर्फ क्रिकेट देखता नहीं है, बल्कि उसे जीता है। यह आइडिया इस बात को देखकर आया कि पिच का कोई एक पल कैसे पूरे देश को रोक सकता है, लाखों दिलों को एक कर सकता है और भावनाएं एक साथ उमड़ पड़ती हैं। ये जोशीले, यादगार पल ही हैं, जहां भारत को अपनी साझा पहचान मिलती है और फिल्म इसे खूबसूरती से दिखाती है। यह फिल्म ह्यूंडई को इन भावनात्मक पलों में साथ चलने वाले एक साथी के रूप में पेश करती है। जैसे क्रिकेट देश को एक साथ बांधता है, वैसे ही ह्यूंडई का लक्ष्य हर फैन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होना, हर जोशीले नारे में साथ देना, हर जीत का जश्न मनाना और हर सपने को अपनाना है। ये समानताएं ही इस कैंपेन के पीछे का मुख्य विचार हैं: ह्यूंडई उसी ऊर्जा से प्रेरित है, जो भारत को प्रेरित करती है।
नॉस्टैल्जिया, फैनडम और एकजुटता की भावना को साथ लाते हुए यह फिल्म हमारे देश के साथ ह्यूंडई के 30 साल के रिश्ते को दिखाती है। यह इस बात को मजबूती देती है कि तीन दशकों से ह्यूंडई सिर्फ एक मोबिलिटी पार्टनर नहीं रही है, बल्कि सच में “दीवाने इंडिया का दीवाना हमसफर” है। यह एक ऐसा ब्रांड जो भारत की धड़कन को समझता है, उसका जश्न मनाता है और उसके साथ चलता है। यह 360-डिग्री कैंपेन टीवी, डिजिटल और रेडियो प्लेटफॉर्म पर चलेगा, जिससे पूरे भारत में दर्शकों तक व्यापक पहुंच और जुड़ाव सुनिश्चित होगा। ह्यूंडई मोटर इंडिया लिमिटेड जियोस्टार कनेक्टेड टीवी पर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 की को-पावर्ड प्रजेंटर भी है। आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान कनेक्टेड टीवी इकोसिस्टम का फायदा उठाकर ह्यूंडई मोटर इंडिया लिमिटेड का लक्ष्य एक ऐसी शानदार, ध्यान खींचने वाली ब्रांड स्टोरीटेलिंग को पेश करना है, जो क्रिकेट के लिए भारत के प्यार का जश्न मनाए और साथ ही डिजिटल रूप से सतर्क प्रीमियम दर्शकों को जोड़े।
‘क्रिकेट का सबसे बड़ा दीवाना’ यूजीसी कॉन्टेस्ट इस पैन-इंडिया ब्रांड कैंपेन के केंद्र में है “क्रिकेट का सबसे बड़ा दीवाना” यूजर जनरेटेड कॉन्टेस्ट (यूजीसी), जो क्रिकेट की एकजुट करने वाली भावना और लाखों भारतीय फैंस की अटूट चाहत को दिखाता है। अपनी तरह का यह अनोखा यूजीसी कॉन्टेस्ट क्रिकेट फैंस के जुनून का जश्न मनाएगा। इसके विजेताओं को आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिसका पूरा खर्च कंपनी वहन करेगी।


