व्हेयर ब्यूटी इवॉल्व्स’ टैगलाइन के साथ नए दौर की शुरुआत
सात दशकों से भरोसेमंद ब्यूटी ब्रांड बना रही एचआरआई की नई टैगलाइन भविष्य के लिए तैयार ब्यूटी और पर्सनल केयर कंपनी के रूप में उसके विकास की झलक देती है
मुंबई, दिव्यराष्ट्र:/ भारत की प्रमुख ब्यूटी और पर्सनल केयर कंपनियों में शामिल हाइजीनिक रिसर्च इंस्टीट्यूट (एचआरआई) ने अपनी नई कॉर्पोरेट पहचान, लोगो और नई टैगलाइन ‘व्हेयर ब्यूटी इवॉल्व्स’ पेश की। इस टैगलाइन का अर्थ है, ‘जहां सुंदरता नए रूप में निखरती है’।
एचआरआई के 70 साल के सफर में कंपनी की कॉर्पोरेट ब्रांड पहचान को पूरी तरह नया रूप दिया गया है। इसमें विरासत वाली एक भारतीय कंपनी के आधुनिक और इनोवेशन पर केंद्रित ब्यूटी संगठन बनने का सफर झलकता है। कंपनी भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा कर रही है। नई पहचान इस बात का संकेत है कि कंपनी उपभोक्ताओं की बदलती उम्मीदों के साथ लगातार कदम मिलाएगी, विज्ञान पर आधारित इनोवेशन को आगे बढ़ाएगी और सौंदर्य की दुनिया का भविष्य गढ़ने में अपनी भूमिका निभाएगी।
इस मौके पर एचआरआई के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ धीरज अरोड़ा ने कहा, “हमारी नई पहचान एचआरआई की विरासत का सम्मान करती है। साथ ही यह ज्यादा ऊर्जावान, प्रगतिशील और भविष्य के लिए तैयार संगठन बनाने की हमारी महत्वाकांक्षा को सामने रखती है, जिसमें सात दशकों में कमाया भरोसा, हमारे मूल्य और ब्रांड की साख बनी रहे। एक ब्रांड और एक कैटेगरी से शुरू हुआ हमारा कारोबार आज कई ब्रांड और कई कैटेगरी वाला संगठन बन चुका है।
“‘व्हेयर ब्यूटी इवॉल्व्स’ इस सफर का अगला अध्याय है। यह ब्यूटी और पर्सनल केयर के क्षेत्र में अपनी मौजूदगी मजबूत करने के हमारे इरादे को सामने लाता है। इसमें लगातार इनोवेशन, उपभोक्ताओं की बदलती जरूरतों को पहले से भांपने और ऐसे समाधान तैयार करने का हमारा संकल्प झलकता है, जिनसे लोग सौंदर्य के जरिए अपनी अलग पहचान जाहिर कर सकें। हमारी नई पहचान इस इरादे को और पक्का करती है। इससे बाजार में हमारी पकड़ बढ़ेगी, उपभोक्ताओं और साझेदारों से हमारा रिश्ता गहरा होगा और उनके सौंदर्य के सफर में हम और सार्थक भूमिका निभा पाएंगे।”