दिव्यराष्ट्र, नई दिल्ली: एचपी इंडिया ने आज एचपी OmniPad 12 की उपलब्धता की घोषणा की। यह विशेषरूप से भारत के लिए तैयार किया गया डिवाइस है, जिसे यहां लोगों के सीखने, काम करने और क्रिएट करने के तरीके को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। लैपटॉप की प्रोडक्टिविटी और टैबलेट की पोर्टेबिलिटी का एक साथ अनुभव देने वाले एचपी OmniPad 12 से यूजर्स को काम और मनोरंजन (वर्क एंड एंटरटेनमेंट) के बीच आसानी से स्विच करने की सुविधा मिलती है।
छात्रों, पहली बार डिवाइस इस्तेमाल करने वाले यूजर्स, एमएसएमई और युवा प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर तैयार किए गए एचपी OmniPad 12 को आज के दौर की पढ़ाई, कोलैबोरेशन और रोजमर्रा के कामों में मदद करने के लिए बनाया गया है। बात चाहे वर्चुअल क्लास में शामिल होने की हो, बिजनेस से जुड़े काम संभालने की हो या चलते-फिरते कोई कंटेंट तैयार करने की, यह डिवाइस शानदार 2-इन-1 अनुभव देता है, जो आज के यूजर्स की जरूरतों के अनुसार खुद को ढाल सकता है।
कई तरह से इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार किए गए एचपी OmniPad 12 में डिटैचेबल कीबोर्ड दिया गया है। इससे यूजर्स टच-फर्स्ट टैबलेट एक्सपीरियंस से आसानी से लैपटॉप जैसी प्रोडक्टिविटी वाले एक्सपीरियंस पर स्विच कर सकते हैं। Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर से लैस और Android ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला यह डिवाइस रोजाना की कंप्यूटिंग के लिए एक जाना-पहचाना, सहज और तेज अनुभव देता है।
एचपी इंडिया में पर्सनल सिस्टम्स के सीनियर डायरेक्टर विनीत गेहानी ने कहा, “एचपी में हमारा मानना है कि तकनीक ऐसी होनी चाहिए, जो लोगों के इस्तेमाल करने के तरीके के हिसाब से हो। एचपी OmniPad 12 को भारत में अलग-अलग तरह के और तेजी से बढ़ते यूजर बेस को ध्यान में रखकर खास तौर पर डिजाइन किया गया है। इसमें नई स्किल सीखने वाले छात्रों से लेकर अपना कारोबार चलाने वाले एमएसएमई और डिजिटल दुनिया के फर्स्ट-टाइम यूजर्स तक सभी की जरूरतों को ध्यान में रखा गया है। लैपटॉप की प्रोडक्टिविटी और टैबलेट की फ्लेक्सिबिलिटी को एक साथ लाकर हमने ऐसा डिवाइस तैयार किया है, जो भारत के सीखने, काम करने और क्रिएट करने के तरीके के लिए सरल, सहज और बहुमुखी अनुभव देता है।”
पढ़ाई, बिजनेस और रोजमर्रा के कामों के लिए तैयार
छात्रों को यह डिवाइस वर्चुअल लर्निंग, नोट्स बनाने, असाइनमेंट तैयार करने, पढ़ने और कंटेंट देखने जैसे कामों में मदद करता है। वहीं, एमएसएमई और काम के सिलसिले में सफर करने वाले प्रोफेशनल्स को यह डॉक्यूमेंट मैनेज करने, क्लाइंट्स से बातचीत करने, पेमेंट, प्रेजेंटेशन, वीडियो कॉल और रोजमर्रा के बिजनेस के कामों को संभालने की सुविधा देता है। यूजर्स पहले दिन से ही इसका इस्तेमाल शुरू कर सकें, इसके लिए एचपी OmniPad 12 में iPrep (iDream Education), Lexillion (StudyMatix) और Brands.live जैसे प्रमुख एजुकेशन और स्किलिंग ऐप प्री-इंस्टॉल किए गए हैं।
प्रमुख फीचर्स:
-
- इमर्सिव डिस्प्ले: इसमें 12 इंच का 2K मल्टी-टच डिस्प्ले दिया गया है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 400 निट्स तक और रिफ्रेश रेट 90Hz तक है। इससे पढ़ने, नोट्स बनाने, प्रेजेंटेशन देने, मनोरंजन और वीडियो कॉल के दौरान बेहतर अनुभव मिलता है।
- पूरे दिन चलने वाली बैटरी: इसमें 18 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है,, जिससे यूजर्स पूरे दिन पढ़ाई, काम और कोलैबोरेशन से जुड़ी एक्टिविटी करते रह सकते हैं।
- मोबिलिटी को ध्यान में रखकर डिजाइन: टैबलेट मोड में सिर्फ 600 ग्राम वजन वाले एचपी OmniPad 12 को क्लासरूम, घर, ऑफिस, दुकान और क्लाइंट्स की लोकेशन जैसी अलग-अलग जगहों पर आसानी से ले जाने के लिए डिजाइन किया गया है।
- बेहतर कोलैबोरेशन: इसमें DTS Ultra के साथ क्वाड स्पीकर, डुअल हाई-एसएनआर माइक्रोफोन, 8एमपी का फ्रंट कैमरा और 13एमपी का रियर कैमरा दिया गया है। ये फीचर्स वीडियो मीटिंग, वर्चुअल क्लास, कंटेंट क्रिएशन और कोलैबोरेशन के दौरान बेहतर और स्पष्ट अनुभव देने में मदद करते हैं।
- पावरफुल मेमोरी और एक्सपैंडेबल स्टोरेज: इसमें 8जीबी एलपीडीडीआर5 मेमोरी और यूएफएस स्टोरेज ऑप्शंस दिए गए हैं। माइक्रोएसडी मीडिया कार्ड रीडर के जरिये स्टोरेज को 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इससे फोटो, वीडियो, पढ़ाई से जुड़े मैटेरियल और काम की फाइलों को आसानी से स्टोर किया जा सकता है।
- भरोसेमंद कनेक्टिविटी: इसमें Qualcomm Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.2 और USB 2.0 Type-C पोर्ट दिया गया है। ये फीचर्स बेहतर कनेक्टिविटी और अलग-अलग पेरिफेरल डिवाइस के सपोर्ट में मदद करते हैं।
कीमत और उपलब्धता:
एचपी OmniPad 12 अब Denim Blue और Meteor Silver रंगों में उपलब्ध है। इसे एचपी ऑनलाइन स्टोर, अमेजॉन, रिलायंस, फ्लिपकार्ट, क्रोमा, विजय सेल्स और एचपी वर्ल्ड स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत 48,999 रुपये है। डिवाइस के साथ पार्ट्स और लेबर सहित एक साल की लिमिटेड वारंटी दी जा रही है।
लॉन्च ऑफर्स:
- चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट कार्ड पर पाइए 5,000 रुपये तक का कैशबैक
- एचपी OmniPad 12 की खरीद पर पाइए 96,000 रुपये की कीमत का जीपीटी 5, क्लाउड4, जेमिनी 2.5, परप्लेक्सिटी, ग्रोक 4 और डीपसीक का एक साल का सब्सक्रिप्शन बिलकुल मुफ्त