जयपुर, दिव्यराष्ट्र/ हिन्दुस्तान ज़िंक लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही और पूरे वर्ष में खनन तथा परिष्कृत धातु उत्पादन में उल्लेखनीय प्रदर्शन, नए रिकॉर्ड किए स्थापित। चौथी तिमाही (4QFY26) में कंपनी का खनन धातु उत्पादन 315 किलो टन रहा, जो अब तक का सर्वश्रेष्ठ तिमाही प्रदर्शन है। यह वृद्धि अधिक अयस्क उत्पादन और बेहतर ग्रेड्स के कारण संभव हुई। इसी अवधि में परिष्कृत धातु उत्पादन 282 किलो टन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, जो चंदेरिया और दरिबा में डिबॉटलनेकिंग परियोजनाओं से मिली अतिरिक्त क्षमता, बेहतर परिचालन दक्षता और उच्च प्लांट उपलब्धता का परिणाम है। चांदी का उत्पादन 176 मीट्रिक टन रहा, जो पिछली तिमाही की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है और यह लेड उत्पादन के अनुरूप है। वहीं पवन ऊर्जा उत्पादन 56 मिलियन यूनिट दर्ज किया गया, जो पवन वेग के अनुरूप रहा। परिष्कृत जिंक उत्पादन 851 किलो टन रहा, जो सालाना आधार पर 3 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। इसके अलावा, पवन ऊर्जा उत्पादन 372 मिलियन यूनिट रहा, जो सालाना आधार पर 7 प्रतिशत अधिक है और पवन वेग के अनुरूप है।





