
मुंबई, दिव्यराष्ट्र*। भारत के सबसे भरोसेमंद बेबी केयर ब्रांड्स में से एक हिमालया बेबीकेयर, जिसे शिशु बहुत पसंद करते हैं, ने इस मदर्स डे पर मातृत्व की निरंतर विकसित होती यात्रा का जश्न मनाते हुए एक भावपूर्ण डिजिटल वीडियो कमर्शियल (डीवीसी) लान्च किया है।यह कैंपेन एक शिशु के ‘पहले अनुभवों’ की एक श्रृंखला और उनसे उत्पन्न होने वाली सुखद भावनाओं के माध्यम से मातृत्व की इस खूबसूरत यात्रा को उजागर करता है।
इस कैंपेन का मूल विचार यह है कि जहां ये पड़ाव शिशु के विकास का जश्न मनाते हैं, लेकिन ये पलमां के लिए भी उतने ही महत्वपूर्ण और भावनात्मक होते हैं।आज के दौर में माता-पिता बनने की इस आगे बढ़ती यात्रा में, ऐसे कई पल चुपचाप गुजर जाते हैं, जिनकी अहमियत अक्सर अनदेखी रह जाती है।इस डीवीसीके माध्यम से हिमालया बेबीकेयर नेमां के अनुभवों को केंद्र में रखते हुए उस सहज और गहरे भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाया है, जो शिशु के हर पहले कदम के साथ और मजबूत होता जाता है।
कैंपेन पर टिप्पणी करते हुए,चक्रवर्ती एन.वी., निदेशक – बेबीकेयर, हिमालय वेलनेस कंपनी, ने कहा, “हिमालया बेबीकेयर में, हम मानते हैं कि मातृत्व कई कई छोटे-छोटे ‘पहले अनुभवों’ से मिलकर बनता है – ऐसे पल जो भले ही क्षणिक हों, लेकिन भावनात्मक रूप से बेहद गहरे और यादगार होते हैं।इस कैंपेन के माध्यम से हम उन रोजमर्रा के अनुभवों का जश्न मना रहे हैं, जो एक मां की यात्रा को दर्शाते हैं। ‘मम्मा वाली फीलिंग’ हर स्पर्श, हर उपलब्धि और हर यादके साथ और गहरी होती जाती है। सुरक्षित, सौम्य और भरोसेमंद उत्पाद उपलब्ध कराने के साथ-साथ हम माताओं को इस सफर में मार्गदर्शन, संसाधन और सहयोग प्रदान करने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं, ताकि वे आत्मविश्वास और मानसिक संतोष के साथ इस यात्रा को आगे बढ़ा सकें।”
पुरानी यादों, मधुर संगीत और भावनात्मक कहानी को खूबसूरती से मिलाकर हिमालया बेबीकेयर आधुनिक अभिभावकों के साथ अपने सांस्कृतिक और भावनात्मक जुड़ाव को और मजबूत बना रहा है।





