जयपुर, दिव्यराष्ट्र:/ नशामुक्त, सशक्त एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में गुप्त वृन्दावन धाम, हरे कृष्ण मूवमेंट जयपुर ने एक मज़बूत और सार्थक पहल की है| सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार और हरे कृष्ण मूवमेंट ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एम् ओ यू के माध्यम से नशामुक्ति जागरूकता एवं सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करने के लिए हाथ मिलाया है।
इस सहभागिता का उद्देश्य हमारे देश का भविष्य, युवाओं को नशे एवं मादक पदार्थो के प्रभावों के प्रति जागरूक करना है, साथ ही भारत के विद्यार्थियों, ग्रामीण समुदायों, कर्मचारियों और समाज के प्रत्येक वर्ग को स्वस्थ, सकारात्मक एवं उद्देश्यपूर्ण जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार और हरे कृष्ण मूवमेंट का यह सकारात्मक कदम युवा सशक्तिकरण और उनके चरित्र निर्माण में अहम् भूमिका निभाएगा| युवाओं को जीवन की चुनौतियों से लड़ने, आत्मविश्वास बढाने , भावनात्मक दृढ़ता प्राप्त करने और जीवन मूल्यों को समझने में यह एम् ओ यू मील का पत्थर साबित होगा| नशामुक्त युवा, सशक्त समाज और स्वस्थ राष्ट्र सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और हरे कृष्ण मूवमेंट का साझा उद्देश्य है|