जयपुर, दिव्यराष्ट्र:/ आज के दौर में जहाँ जेनजी की चर्चा हर ओर है, वहीं जयपुर में जेन एक्स ने भी दोस्ती, अपनत्व और ज़िंदादिली का खूबसूरत परिचय दिया। अनिरुद्ध व तरु बाहेती की ओर आयोजित वार्षिक दीपावली मिलन समारोह में शहर के सामाजिक जीवन से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियाँ शामिल हुईं।

1965 से 1980 के बीच जन्मी जेन एक्स पीढ़ी ने पारंपरिक मेल-मिलाप से डिजिटल युग तक का सफर देखा है, लेकिन दोस्ती और रिश्तों की गर्माहट आज भी इसकी पहचान है। समारोह में ब्यूरोक्रेट्स, डॉक्टर्स, ज्वेलर्स, बिल्डर्स और बिज़नेसमैन ने संगीत, नृत्य और स्वादिष्ट व्यंजनों के बीच दीपावली का आनंद लिया।

समारोह की खासियत स्थानीय कलाकारों और विक्रेताओं को प्रोत्साहन देना रही। पारंपरिक दीयों, फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजे आयोजन स्थल ने उत्सव की रौनक बढ़ा दी।
इस आयोजन ने संदेश दिया कि समय और पीढ़ियाँ बदल सकती हैं, लेकिन दोस्ती, अपनत्व और साथ मिलकर खुशियाँ मनाने का जज़्बा हमेशा कायम रहता है।