
यह कैंपेन सॉस, मसालों और रोजमर्रा के खाने के पलों में टॉप्स की स्वाद-आधारित पहचान को मज़बूत करता है ~
नई दिल्ली, दिव्यराष्ट्र * जी.डी. फूड्स मैन्युफैक्चरिंग (आई) प्राइवेट लिमिटेड जो अपने ब्रांड टॉप्स के तहत सॉस, अचार और अन्य खाद्य उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला की मार्केटिंग करती है और जिसे भारत की अग्रणी फूड एफएमसीजी कंपनियों में से एक एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस लिमिटेड का समर्थन प्राप्त है, ने आज अपने नए ब्रांड कैंपेन ‘फूडीज़ का चॉइस’ के तहत टॉप्स का नवीनतम टेलीविजन कमर्शियल (टीवीसी) लॉन्च करने की घोषणा की। इस फिल्म में ब्रांड एंबेसडर करीना कपूर नजर आ रही हैं। यह फिल्म रोज़मर्रा के फूडी पलों को जीवंत रूप में दिखाती है और आधुनिक परिवारों व युवाओं के बीच ब्रांड की अपील को और मज़बूत करती है।
यह नई पहल टॉप्स की यात्रा में एक महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत देती है, जिसके तहत ब्रांड अपनी ‘टेस्ट-फर्स्ट’ यानी स्वाद को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाली आधुनिक पहचान को और सशक्त बना रहा है। यह कैंपेन आधुनिक भारतीय घरों को बेहतरीन और बिना समझौते वाले स्वाद का वादा करता है।
इस कैंपेन की नींव इस समझ पर रखी गई है कि सच्चे फूड लवर्स स्वाद से कभी समझौता नहीं करते। यह कैंपेन भारत में बढ़ते फूड एन्थूज़ियास्ट समुदाय — जैसे होम कुक्स, स्नैक लवर्स और नए प्रयोग करने वालों को बढ़ावा देता है, जो प्रामाणिकता, विविधता और गहरे स्वाद अनुभवों को प्राथमिकता देते हैं। ‘फूडीज़ का चॉइस’ टॉप्स को विभिन्न कुकिंग और स्नैकिंग अवसरों के लिए पसंदीदा साथी के रूप में स्थापित करता है और रोज़मर्रा के खाने के पलों में इसकी प्रासंगिकता को मजबूत करता है।
एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस लिमिटेड के सॉस और कंडिमेंट्स बिज़नेस के सीओओ अरविंद कुमार शर्मा ने कहा, “टॉप्स की भारतीय रसोइयों में हमेशा से मज़बूत मौजूदगी रही है। इस कैंपेन के साथ हम उस जुड़ाव को भावनात्मक रूप से और ऊंचे स्तर पर ले जा रहे हैं और इसे बदलती खाद्य आदतों का समर्थक बना रहे हैं। हमारा विविध प्रोडक्ट पोर्टफोलियो रोज़मर्रा की कुकिंग से लेकर स्वादिष्ट स्नैकिंग तक सभी ज़रूरतों को पूरा करता है। करीना कपूर की मौजूदगी इस कहानी को और सशक्त बनाती है, क्योंकि वे आज के फूडीज़ की आत्मविश्वास, आधुनिकता और जज़्बे को दर्शाती हैं।”
लॉन्च पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने कहा, “मैं दिल से एक फूडी हूं! और अगर कोई एक बात है जिस पर सभी फूड लवर्स सहमत होते हैं, तो वह यह कि स्वाद सबसे पहले आता है। मुझे टॉप्स की यही बात सबसे ज़्यादा पसंद है कि यह उन लोगों को बढ़ावा देता है जो सच में स्वाद की परवाह करते हैं। ‘फूडीज़ का चॉइस’ सिर्फ एक कैंपेन नहीं है, बल्कि यह याद दिलाता है कि फ्लेवर के मामले में हमें बेहतरीन से कम पर संतोष नहीं करना चाहिए।”
यह कैंपेन उस समय लॉन्च किया गया है जब हाल ही में एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस, जीडी फूड्स मैन्युफैक्चरिंग (आई) प्राइवेट लिमिटेड — जो टॉप्स ब्रांड की कंपनी है — का रणनीतिक साझेदार बना है। यह साझेदारी एडब्ल्यूएल की व्यापक पहुंच, मज़बूत वितरण नेटवर्क और संस्थागत विशेषज्ञता को जीडी फूड्स की स्वाद, नवाचार और उपभोक्ता विश्वास की विरासत के साथ जोड़ती है। इसलिए यह कैंपेन केवल एक मार्केटिंग पहल नहीं, बल्कि विकास को तेज़ करने, ब्रांड की पहचान को और धार देने और टॉप्स को नए उत्साह के साथ व्यापक और विविध भारतीय उपभोक्ता वर्ग तक पहुंचाने का संकेत है।
टॉप्स ने अचार, टमाटर केचप, क्यूलिनरी सॉस, स्पेशलिटी सॉस और इंस्टेंट मिक्स जैसी प्रमुख श्रेणियों में अपनी मज़बूत मौजूदगी बनाई है। नया कैंपेन इन सभी श्रेणियों में ब्रांड की पहचान को और गहरा करने के साथ-साथ आधुनिक उपभोक्ताओं के लिए इसे अधिक आकर्षक और आकांक्षात्मक बनाने का लक्ष्य रखता है। टीवीसी रोज़मर्रा के फूडी पलों को दर्शाता है और युवा परिवारों के बीच टॉप्स की अपील को मज़बूत करता है, जो खाने को आराम, रचनात्मकता और आत्म-अभिव्यक्ति के रूप में देखते हैं।
यह कैंपेन एडब्ल्यूएल के उस निरंतर प्रयास को भी दर्शाता है, जिसके तहत वह अपने सॉस और कंडिमेंट्स पोर्टफोलियो को और मज़बूत उपभोक्ता पोज़िशनिंग और प्रभावशाली ब्रांड स्टोरीटेलिंग के ज़रिए सुदृढ़ कर रहा है।
इस कैंपेन को एक व्यापक 360-डिग्री मीडिया रणनीति के माध्यम से प्रचारित किया जाएगा, जिसमें टेलीविजन, सिनेमा, डिजिटल और सोशल मीडिया, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, रेडियो और डिजिटल ऑडियो शामिल होंगे, ताकि शहरी और उभरते बाज़ारों में इसकी मज़बूत मौजूदगी सुनिश्चित की जा सके।






