नई दिल्ली, दिव्यराष्ट्र* एक समय था, जब नौकरी पाने के लिए सिर्फ एक डिग्री ही काफी मानी जाती थी। लेकिन आज का दौर बदल चुका है। अब कंपनियां ऐसे ग्रेजुएट्स की तलाश में हैं, जो नई परिस्थितियों के अनुसार खुद को तेजी से ढाल सकें और वैश्विक स्तर पर आत्मविश्वास के साथ काम कर सकें। आज कार्यस्थलों की बदलती जरूरतें पारंपरिक शिक्षा से कहीं आगे निकल चुकी हैं।
इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए सेप लर्निंग हब, स्टूडेंट एडिशन तैयार किया गया है। इसके तहत भारत के पात्र अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को अकैडमिक वेरिफिकेशन के बाद बिना किसी सब्सक्रिप्शन के प्रीमियम SAP लर्निंग रिसोर्सेज का फ्री एक्सेस मिलता है।
इस प्रोग्राम में फाइनेंस, सप्लाई चेन, एचआर और एनालिटिक्स जैसे क्षेत्रों के लिए लर्निंग जर्नीज़, विशेषज्ञों द्वारा संचालित सेशंस, हैंड्स-ऑन प्रैक्टिस सिस्टम्स और सेप सर्टिफिकेशन परीक्षा के दो अटेम्प्ट्स शामिल हैं। यह प्रोग्राम केवल टेक्निकल बैकग्राउंड वाले विद्यार्थियों के लिए ही नहीं, बल्कि किसी भी अकैडमिक बैकग्राउंड के पात्र अंतिम वर्ष के विद्यार्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
“आज की वैश्विक अर्थव्यवस्था में सफलता के लिए सिर्फ डिग्री ही नहीं, बल्कि यह समझ भी जरूरी है कि कारोबार कैसे चलता है। जिन विद्यार्थियों में यह समझ होती है, वे भविष्य की चुनौतियों और अवसरों के लिए बेहतर तरीके से तैयार होते हैं।”— डेविड चावियानो, प्रोग्राम मैनेजर, सेप लर्निंग हब, स्टूडेंट एडिशन
भारत के पात्र अंतिम वर्ष के विद्यार्थी सेप लर्निंग हब, स्टूडेंट एडिशन के लिए यहां रजिस्टर कर सकते हैं: