नोएडा, दिव्यराष्ट्र। एजी ऑर्गेनिका जो प्राकृतिक सामग्री और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स बनाने वाली एक प्रमुख कंपनी है, पिछले 20+ सालों से इस क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। यह कंपनी एसेंशियल ऑयल करियर आइल्स और प्राइवेट लेबल पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स के लिए दुनियाभर में एक भरोसेमंद पार्टनर के रूप में जानी जाती है।
गुणवत्ता, नई सोच (इनोवेशन) और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी (सस्टेनेबिलिटी) को आधार बनाकर, एजी ऑर्गेनिका ने प्राकृतिक उत्पादों के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। कंपनी थेराप्यूटिक ग्रेड एसेंशियल आइल्स, कोल्ड- प्रेस्ड कैरियर आइल्स और स्कीन केयर, हेयर केयर व पर्सनल केयर से जुड़े कई तरह के उत्पाद बनाती है, जिनकी मांग भारत के साथ-साथ विदेशों में भी है।
कंपनी के पास आधुनिक मशीनें, अपनी रिसर्च और डेवलपमेंट ( आर एंड डी ) टीम और सख्त क्वालिटी चेक सिस्टम है, जिससे हर प्रोडक्ट की शुद्धता और सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है। एजी ऑर्गेनिका अपने ग्राहकों को पूरी सुविधा देती है—जैसे कस्टम फॉर्मूलेशन, कॉन्ट्रेक्ट मैन्युफैक्चरिंग और प्राइवेट लेबलिंग—ताकि ब्रांड्स अपने नाम से तैयार प्रोडक्ट्स बाजार में उतार सकें।
समय के साथ कंपनी ने अपने कारोबार को कई देशों तक बढ़ाया है और हमेशा एथिकल सोर्सिंग (सही तरीके से कच्चा माल लेना) और इको-फ्रेंडली प्रैक्टिसेज (पर्यावरण के अनुकूल काम) पर ध्यान दिया है। आज के समय में जब लोग नेचुरल और क्लीन प्रोडक्ट्स की ओर बढ़ रहे हैं, एजी ऑर्गेनिका इस मांग को अच्छे से समझकर आगे बढ़ रही है।
कंपनी लगातार रिसर्च और डेवलपमेंट में निवेश कर रही है, जिससे वह नए और बेहतर प्रोडक्ट्स तैयार कर सके। बोटेनिकल एक्सट्रैक्शन से लेकर एडवांस्ड कॉस्मेटिक सॉल्यूशंस तक, एजी ऑर्गेनिका अपने पार्टनर्स को बेहतर क्वालिटी और वैल्यू देने के लिए प्रतिबद्ध है।
एजी ऑर्गेनिक के डायरेक्टर, अर्पित गुप्ता ने कहा,पिछले 20 सालों में हमारी यात्रा का उद्देश्य हमेशा एक ही रहा है—शुद्धता, नई सोच और भरोसे के साथ प्राकृतिक उत्पाद देना। आज जब दुनिया भर में क्लीन और सस्टेनेबल प्रोडक्ट्स की मांग बढ़ रही है, हम अपनी आर एंड बी क्षमता को और मजबूत करने, क्वालिटी स्टैंडर्ड्स को बेहतर बनाने और ब्रांड्स को बेहतरीन मैन्युफैक्चरिंग सॉल्यूशंस देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा लक्ष्य सिर्फ बिज़नेस बढ़ाना नहीं, बल्कि अपने पार्टनर्स के साथ लंबे समय तक जुड़ाव बनाना और एक स्वस्थ व सस्टेनेबल भविष्य में योगदान देना है।”