Home चुनाव पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने मनाया जन्मदिन

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने मनाया जन्मदिन

0

जयपुर, दिव्यराष्ट्र/ भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. अरुण चतुर्वेदी के जन्मदिन को मनाने के लिए प्रदेश भर के कार्यकर्ता जयपुर आये। जयपुर में एस.बी. गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आये लोगो ने भाजपा नेता डॉ अरुण चतुर्वेदी को बधाई दी।
इस अवसर पर सुबह से ही अनेक कार्यक्रम किये गए, जिसमे गौ सेवा, पशु-पक्षी सेवा, रक्तदान शिविर आयोजित कर डॉ. चतुर्वेदी के मंगल भविष्य की कामना की।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, महासचिव (संगठन) बी एल संतोष ने डॉ. चतुर्वेदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। साथ ही राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड, मदन दिलावर सहित कैबिनेट के अन्य सदस्यों, पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड, पूर्व भाजपा अध्यक्ष अशोक परनामी, विधायक जितेंद्र गोठवाल, बालमुकुंद जी महाराज सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version