Home न्यूज़ दुबई जैन संघ में पहली बार आचार्य लोकेश के सान्निध्य में...

दुबई जैन संघ में पहली बार आचार्य लोकेश के सान्निध्य में पर्युषण महापर्व का भव्य आयोजन

0
आध्यात्मिक साधना व सिद्धि का महापर्व है पर्युषण – आचार्य लोकेश
नई दिल्ली, , दिव्यराष्ट्र/अहिंसा विश्व भारती एवं विश्व शांति केंद्र के संस्थापक आचार्य लोकेशजी के सन्निधि में पहली बार दुबई जैन संघ में मे आयोजित होने जा रहा है पर्युषण महापर्व | दुबई जैन संघ द्वारा 31 अगस्त से 8 सितंबर तक आयोजित पर्युषण महापर्व में हजारों श्रद्धालू भाग लेंगे, नियमित रूप से त्याग तपस्या ध्यान मौन स्वाध्याय एवं प्रवचन का श्रवण करेंगे | अनेक साधक अठाई आदि तप और साधना भी करेंगे, 9 सितंबर को उपवास आदि तप का पारणा एवं क्षमायाचना पर्व का आयोजन होगा | दुबई जैन संघ के प्रवक्ता ने बताया कि विश्व विख्यात जैन आचार्य लोकेशजी की वाणी सुनने के लिए श्रद्धालुओं एवं खासकर युवा वर्ग मे बेहद उत्साह है।
आचार्य लोकेश ने दुबई प्रस्थान के पूर्व अहिंसा विश्व भारती के मुख्यालय मे सभा को संबोधित करते हुये कहा कि देश दुनिया में फैले लाखों जैन धर्मावलम्बी पर्युषण महापर्व की आराधना करते हैं | पर्युषण पर्व का आध्यात्मिक महत्व शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की अशुद्धियों से स्वयं को शुद्ध करना है। इस दौरान जैन धर्मावलंबी कई तरह की तपस्या करते हैं, जिसमें उपवास, ध्यान, साधना, मौन, धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन एवं गुरु वाणी का श्रवण करना शामिल है।
आचार्य लोकेश ने कहा की चरम भौतिक विकास के बावजूद जीवन में अध्यात्म के अभाव में तनाव, अवसाद, हिंसा, पारवारिक क्लेश का सामना करना पड़ता है | भौतिक साधन जो केवल कुछ समय के लिए शारीरिक सुख उपलब्ध कराते है उनकी अधिकता होने के बावजूद भी मन एवं मस्तिष्क की शांति के लिए व्यक्ति के पास साधन उपलब्ध नहीं हो पाते | उन्होने कहा कि सुख और शांति का संबंध पदार्थ और परिस्थिति से नहीं हमारी मनोस्थिति एवं शारीरिक स्वस्थ से है | मन की शांति और शारीरिक स्वस्थ के लिए ज्ञान, तप और योग  अमोघ  अस्त्र हैं, यही कारण है कि पश्चिमी देशों में ध्यान, योग और अध्यात्म के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है |
आचार्यश्री लोकेश ने कहा कि इस वर्ष भारत में दिल्ली एनसीआर में विश्व शांति केंद्र का उदघाटन होने जा रहा है जल्द ही अमेरिका में भी विश्व शांति केंद्र का शुभ्भारंभ होगा | जहां से भगवान महावीर दर्शन एवं जैन जीवन शैली के माध्यम से व्यक्ति, परिवार एवं समाज में संतुलन बनाने मार्ग प्रशस्त होगा| यह केंद्र विश्व शांति एवं सद्भावना की स्थापना में अहम भूमिका निभाएगा |
उल्लेखनीय है कि गत एक दशक से आचार्य लोकेश के सान्निध्य में अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, सिंगापूर, मलेशिया पर अनेकों बार पर्युषन पर्व का आयोजन हुआ है |

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version