Home Blog वार्ता में किसानों ने जाने ऑर्गेनिक खेती के फायदे

वार्ता में किसानों ने जाने ऑर्गेनिक खेती के फायदे

0

गांव-गांव जाकर किसानों से मिले विशेषज्ञ*
नि:शुल्क किया गया ऑर्गेनिक खाद, फसल अमृत का वितरण*

चांधन,जैसलमेर: दिव्यराष्ट्र/ मरू प्रदेश में किसानों को खेती के समय कई कठिनाईयां आती हैं। इनमें नवीन तकनीक से अनभिज्ञता और पानी की कमी सबसे बड़ी समस्या है। कृषि क्षेत्र में कार्यरत ईएफ पॉलीमर ने किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए गांव-गांव जाकर किसान वार्ता करने की पहल की शुरुआत की है। जैसलमेर के चांधन गांव में वार्ता का आयोजन किया गया। ईएफ पॉलीमर की ओर से मनोहर सिंह भाटी व तकनीकी विशेषज्ञों ने किसानों से मुलाकात की। किसानों को ऑर्गेनिक खेती के फायदे बताएं गए। मनोहर सिंह भाटी ने बताया कि किसानों ने ऑर्गेनिक खेती में फसल अमृत के उपयोग से खेती में जल उपभोग कम करने और मृदा की सेहत को ठीक रखने की जानकारी हासिल की। जीरा, मूंगफली, बाजरा और ईसबगोल की खेती करने वाले किसानों ने वार्ता में हिस्सा लिया। किसानों को नि:शुल्क ऑर्गेनिक खाद, फसल अमृत का वितरण किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version