गांव गांव जाकर जानेंगे जनता के हाल
कोटा, दिव्यराष्ट्र:/ शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर की अपने विधानसभा क्षेत्र रामगंज मंडी में तीसरे चरण की पदयात्रा 28 मई 2026 से 1 जून 2026 तक चेचट पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतो में निकाली जाएगी।
पांच दिवसीय इस पदयात्रा का शुभारंभ चेचट पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत चेचट से होगा । यात्रा ग्राम पंचायत खेड़ली,पीपल्दा,घाटोली, आलोद,सालेडाखुर्द ,हथियाखेड़ी,मदनपुरा,देवलीकलां एवं खेड़ारुद्धा के 40 गाँव से होकर गुजरेगी।
यात्रा के प्रथम दिन दिनांक 28 मई ,गुरुवार को प्रातः 9:00 बजे से शुरू होकर यात्रा भटवाड़ा, ढाणी, झामरा,नयागांव,मनोहरपुरा,रामपुरिया,खेड़िया,खेड़ली ढाणी गांव में होते हुए खेड़ली गांव में रात्रि विश्राम करेगी। पांच दिनों तक चलने वाली ये पदयात्रा कुल 5 दिनों में 80 किलोमीटर का मार्ग पैदल तय करेगी।
यात्रा का नेतृत्व स्वयं शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर करेंगे। रामगंजमंडी विधायक मंत्री मदन दिलावर पूरे समय यात्रा में शामिल रहेंगे। और 5 दिन तक रात्रि विश्राम भी पदयात्रियों के साथ ग्रामवासियों के बीच ही करेंगे।
यात्रा के दौरान मंत्री मदन दिलावर स्थानीय निवासी ग्राम वासियों की समस्याओं को सुनकर उनका मौके पर ही समाधान भी करेंगे।- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भावना के अनुरूप पदयात्रा के दौरान किसी प्रकार की फिजूल खर्ची नहीं की जाएगी। यात्रा पूरी तरह से सादगीपूर्ण होगी जिसमें पेट्रोल डीजल से चलने वाले वाहनों का उपयोग नहीं किया जाएगा । मंत्री मदन दिलावर भी यात्रा में पूरे समय पैदल ही चलेंगे कार में नहीं बैठेंगे ।