बेंगलुरु, दिव्यराष्ट्र * एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (ईडीआईआई), जो भारत में उद्यमिता शिक्षा का अग्रणी संस्थान है, ने बेंगलुरु में “एंटरप्रेन्योरशिप फॉर टेक स्टार्टअप्स” में पीजीडीएम की घोषणा की। यह एआईसीटीई अनुमोदित प्रबंधन कार्यक्रम तकनीकी पेशेवरों को उद्यमिता संबंधी शिक्षा, मेंटरशिप और वेंचर-बिल्डिंग सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है, ताकि वे अपने उच्च संभावनाशील विचारों को सफल स्टार्टअप में बदल सकें।
डॉ.सुनील शुक्ला, डायरेक्टर जनरल, ईडीआईआई ने कहा, “बेंगलुरु देश की तकनीकी गतिविधियों का केंद्र है और कर्नाटक स्टार्टअप उछाल के केंद्र में है। ऐसे में टेक स्टार्टअप्स विशेषज्ञता की शुरुआत के लिए यह उपयुक्त स्थान है। आज के युवा उद्देश्यपूर्ण तरीके से उद्यमिता को करियर के रूप में चुन रहे हैं।” वर्ष 1998 में शुरू किया गया दो वर्षीय पीजीडीएम (एंटरप्रेन्योरशिप) कार्यक्रम देश के सबसे केंद्रित पाठ्यक्रमों में से एक है, जिसका एकमात्र उद्देश्य उद्यमिता विकास है। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) से अनुमोदित, नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रेडिटेशन (एनबीए) से मान्यता प्राप्त तथा एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) से एमबीए समकक्ष दर्जा प्राप्त है।




