तीन प्रमुख नियुक्तियों के साथ विकास रणनीति को दी नई गति
हैदराबाद,दिव्यराष्ट्र: ईबीजी ग्रुप ने अपने संगठनात्मक विस्तार और बहु-क्षेत्रीय विकास को गति देने के लिए शीर्ष नेतृत्व में महत्वपूर्ण बदलावों की घोषणा की है। कंपनी ने राकेश कुमार शर्मा को चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर , गीतांजलि गुसाईं को ग्रुप चीफ ट्रांसफॉर्मेशन ऑफिसर ( नियुक्त किया है, जबकि ओंकार नवाजे को पदोन्नत कर ग्रुप चीफ सेल्स ऑफिसर बनाया गया है।
हैदराबाद स्थित ईबीजी ग्रुप इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, उपभोक्ता उपकरण, वेलनेस, लाइफस्टाइल, खाद्य एवं पेय पदार्थ तथा प्रौद्योगिकी समेत कई क्षेत्रों में सक्रिय है। कंपनी का कहना है कि नए नेतृत्व के माध्यम से कॉरपोरेट गवर्नेंस को मजबूत करने, व्यवसायिक क्रियान्वयन में तेजी लाने और दीर्घकालिक विकास के लिए परिचालन प्रणालियों को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जाएगा।
कंपनी के संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ. इरफान खान ने कहा कि समूह अब विकास के नए चरण में प्रवेश कर रहा है, जहां पेशेवर नेतृत्व, जवाबदेही और अनुशासित क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नई नियुक्तियां “वन ईबीजी ” विजन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
अनुभवी नेतृत्व को मिली जिम्मेदारी*
नए सीओओ राकेश कुमार शर्मा के पास रिटेल और उपभोक्ता व्यवसाय क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पहले वॉलमार्ट, रिलायंसल रिटेल , मेट्रो कैशएंड कैरी और हिप्पो जैसी कंपनियों में नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभा चुके हैं। ईबीजी ग्रुप में उनकी जिम्मेदारी परिचालन दक्षता बढ़ाने और ग्राहक अनुभव को मजबूत करने की होगी।
वहीं, गीतांजलि गुसाईं को संगठनात्मक परिवर्तन, सतत विकास और नेतृत्व विकास के क्षेत्र में 22 वर्षों का अनुभव है। वह समूह में परिवर्तन प्रबंधन, प्रतिभा विकास, गवर्नेंस और प्रदर्शन सुधार से जुड़ी रणनीतियों का नेतृत्व करेंगी।
आंतरिक प्रतिभा को बढ़ावा
कंपनी ने ओंकार नवगर को ग्रुप चीफ सेल्स ऑफिसर के पद पर पदोन्नत किया है। यह निर्णय संगठन के भीतर नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। ओंकार पहले से समूह की बिक्री और व्यवसाय विकास पहलों से जुड़े रहे हैं और अब राष्ट्रीय स्तर पर राजस्व वृद्धि तथा रणनीतिक साझेदारियों को मजबूत करने पर ध्यान देंगे। [
विस्तार पर फोकस
ईबीजी ग्रुप के पोर्टफोलियो में ई बाइक गो ,वज्रंराम इलेक्ट्रिक, देवों अप्लायंसेज इंडिया कार्लटन वैलनैसमस , आंध्रा एंड अप्पा कैफीम तथा छोटा भीम फैमिली कैफे जैसे ब्रांड शामिल हैं। हाल ही में कंपनी ने गाजियाबाद में पहला देवू एक्सपीरियंस स्टोर शुरू किया है तथा हैदराबाद में वज्रंराम इलेक्ट्रिक की नई विनिर्माण एवं वितरण सुविधा का उद्घाटन किया है।
कंपनी का मानना है कि नई नेतृत्व टीम संगठनात्मक परिवर्तन, परिचालन उत्कृष्टता और राजस्व वृद्धि के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर समूह के अगले विकास चरण को मजबूती प्रदान करेगी।