डीएफएस ने दिव्यांगजन आरक्षण नीति पर दो कार्यशाला आयोजित की
मुंबई, दिव्यराष्ट्र:/ भारत सरकार के वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) के कल्याण प्रभाग ने दिव्यांगजन ( पीडब्ल्यूडीएस ) के लिए आरक्षण नीति एवं सुगम्यता विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। यह कार्यशाला 20 और 21 अगस्त 2026 को बेंगलुरु स्थित यूनियन बैंक नॉलेज सेंटर में आयोजित की गई।
कार्यशाला का उद्देश्य बैंकिंग, वित्तीय एवं बीमा क्षेत्र के अधिकारियों की संस्थागत क्षमता को सुदृढ़ करना तथा भारत सरकार की आरक्षण नीति और दिव्यांगजनों के लिए सुगम्यता संबंधी प्रावधानों की बेहतर समझ विकसित करना है। कार्यक्रम में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों, भारतीय रिजर्व बैंक ( आरबीआई), नाबार्ड, पीएफआरडीए, आईआरडीएआई, एलआईसी, सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों और अन्य वित्तीय संस्थानों के वरिष्ठ प्रबंधन एवं मुख्य संपर्क अधिकारी शामिल हुए।
कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को आरक्षण नीति से जुड़े संवैधानिक प्रावधानों, रोस्टर प्रबंधन तथा दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण से संबंधित विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, ‘सुगम्य भारत अभियान’ के अंतर्गत भौतिक, डिजिटल और कार्यस्थल सुगम्यता के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई।
डीएफएस का मानना है कि इस पहल से सार्वजनिक क्षेत्र की संस्थाओं को केवल वैधानिक अनुपालन तक सीमित रहने के बजाय समावेशी और संवेदनशील कार्यस्थल विकसित करने की दिशा में प्रेरणा मिलेगी। कार्यशाला का लक्ष्य दिव्यांगजनों के लिए स