
भारतीय स्वाद और कहानियों का संगम
जयपुर, दिव्यराष्ट्र:/ क्यूरेट ने जयपुर में फुलप्लेट विद क्रिएट: दा रियल इंडियन फूडी चैलेंज का दूसरा चैप्टर आयोजित किया, जिसमें शहर के फूड लवर्स ने भारतीय क्षेत्रीय व्यंजनों और क्रिएट के प्रामाणिक करी पेस्ट का अनुभव किया। कार्यक्रम का आयोजन गायत्री का अबोड @ विला 92 में किया गया, जहां अलग-अलग पृष्ठभूमि के 15 खाद्य उत्साही शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत एक रोचक फूडी ट्रेवा चेलेंज से हुई, जिसमें मेहमानों ने क्षेत्रीय व्यंजनों, पारंपरिक सामग्रियों और स्वादों पर अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान सभी ने अपनी पाक कहानियां साझा की, पुराने व्यंजनों की याद ताजा की और नए स्वादों के बारे में उत्सुकता दिखाई।
इसके बाद क्यूरेट की सह-संस्थापक रिचा शर्मा और निश्चल कांडुला ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि कैसे क्रिएट ने भारतीय क्षेत्रीय व्यंजनों को राष्ट्रीय मंच पर लाने की पहल की और क्यों प्रत्येक पेस्ट ताजगी और प्रामाणिकता का प्रतीक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी उत्पाद बिना प्रिज़र्वेटिव के बनाए जाते हैं, जिससे भारतीय पारंपरिक स्वाद हमेशा ताजगी के साथ बने रहते हैं।
मेहमानों ने फ्यूजन व्यंजनों का स्वाद लिया, क्रिएट उत्पादों की वास्तविकता को समझा और अपनी पसंदीदा डिश पर उत्साह व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कार दिए गए और मेहमान बातचीत और स्वाद की दुनिया में डूबे रहे।
इस आयोजन ने जयपुर की खाद्य समुदाय के लिए क्रिएट के अनुभव को यादगार और मज़ेदार बनाया। फुलप्लेट विद क्रिएटिव ने न केवल स्वादों की खोज कराई, बल्कि यह भी दिखाया कि कैसे पारंपरिक भारतीय व्यंजन आज के नए स्वादों के साथ मिलकर आधुनिक पाक संस्कृति में अपना स्थान बना सकते हैं।



