बदलती ज़रूरतों को समझते हुए, होम इनोवेशन के क्षेत्र में भारत काभरोसेमंद नाम ‘क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड’ न्यूट्रिगार्ड टेक्नोलॉजी से युक्त एमियो एज 5एल (Ameo Edge 5L) एयर फ्रायर पेश करता है। इसे आधुनिक घरों में सेहतमंद विकल्प चुनना आसान बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
पारंपरिक कुकिंग के मुकाबले एक स्मार्ट विकल्प के तौर पर एयर फ्रायर धीरे-धीरे भारतीय घरों में अपनी जगह बना रहे हैं।आजकल उपभोक्ता केवल कम तेल में खाना पकाने से कहीं ज़्यादा की उम्मीद करते हैं-वे ऐसे उपकरणों की अपेक्षा रखते हैं जो समय बचाएं, खाना बनाना आसान बनाएं और स्वाद से समझौता किए बिना भरोसेमंद प्रदर्शन करें।
इस लॉन्च पर क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के बिजनेस यूनिट हेड – किचन अप्लायंसेज़, आनंद कुमार एनने कहा, “एयर फ्रायर्स कई भारतीय परिवारों के लिए हेल्दी कुकिंग का अभिन्न हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन जैसे-जैसे यह श्रेणी विकसित हो रही है, उपभोक्ताओं की अपेक्षाएं अब केवल कम तेल में खाना पकाने तक सीमित नहीं रह गई हैं। क्रॉम्पटन में हमने उपभोक्ताओं की इन बदलती अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए एमियो एज को विकसित किया है, ताकि हेल्दी कुकिंग के साथ भरोसेमंद प्रदर्शन और रोजमर्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। इस इनोवेशन के केंद्र में हमारी न्यूट्रिगार्ड टेक्नोलॉजी है, जिसे बेहतर हीट रिटेंशन और भोजन के पोषक तत्वों को संरक्षित रखने में सहायता के लिए डिजाइन किया गया है। रोजमर्रा के उपयोग को आसान बनाने वाले सहज फीचर्स के साथ, हमें विश्वास है कि एमियो एज आधुनिक रसोईघरों के लिए एकउपयोगी उत्पाद साबित होगा और उपभोक्ताओं के लिए हेल्दी विकल्प अपनाना पहले से कहीं अधिक आसान बनाएगा। ”
क्रॉम्पटन एमियो एज 5एल एयर फ्रायर प्रमुख रिटेल आउटलेट्स (एमओआर/जीटी) पर ₹10,999 की कीमत पर उपलब्ध होगा। सेहत का ध्यान रखने वाले परिवारों और कामकाजी लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया यह उपकरण भरोसे मंदप्रदर्शन, सेहतमंद कुकिंग और रोज़मर्रा की सुविधा का बेहतरीन मेल है, जो इसे आधुनिक रसोईघरों के लिए एक उपयोगी विकल्प बनाता है।