केविनकेयर पेश किया नया उत्पाद
मुंबई, दिव्यराष्ट्र:/ स्किनकेयर आधारित ब्यूटी उत्पादों की बढ़ती मांग को देखते हुए क्विंकर ने अपने प्रमुख ब्यूटी ब्रांड स्पिंज के तहत स्पंज बीबी टिंटेड सीरम लॉन्च किया है। यह एक हाइब्रिड ब्यूटी इनोवेशन है, जो स्किनकेयर के लाभों को हल्के मेकअप जैसी इंस्टेंट फिनिश के साथ जोड़ता है।
इस लॉन्च के साथ स्पंज ने अपने बीबी पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। कंपनी का कहना है कि यह नया उत्पाद बदलती उपभोक्ता जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है, जहां लोग ऐसे ब्यूटी प्रोडक्ट्स चाहते हैं जो कम समय में स्किनकेयर और मेकअप दोनों का लाभ प्रदान करें। आज उपभोक्ता सरल ब्यूटी रूटीन, बेहतर प्रभाव और तुरंत निखार देने वाले उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिससे हाइब्रिड ब्यूटी फॉर्मेट की मांग लगातार बढ़ रही है।
स्पिंज बी बी टिंटेड सेरम को इसी आवश्यकता को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह स्किन की देखभाल के साथ-साथ त्वचा को तुरंत प्राकृतिक चमक और समान रंगत देने में मदद करता है। इसका हल्का सीरम फॉर्मूला स्किनकेयर एक्टिव्स और हल्के टिंट का संयोजन है, जिससे उपयोगकर्ताओं को स्किनकेयर के साथ मेकअप जैसी फिनिश भी मिलती है।
यह उत्पाद 5% निया- बूटिंग कॉम्प्लेक्स से युक्त है, जिसमें नियासिनामीड और अल्फ़ा आर्बिटर शामिल हैं। ये तत्व त्वचा की रंगत को बेहतर बनाने, डार्क स्पॉट्स की उपस्थिति कम करने और समय के साथ अधिक चमकदार एवं समान त्वचा पाने में सहायक माने जाते हैं। इसके अलावा, इसमें ग्लोबूस्ट ™ टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है, जो स्किनकेयर एक्टिव्स और हल्के टिंट के संयोजन से त्वचा को तुरंत स्वस्थ और प्राकृतिक ग्लो प्रदान करती है।
इस अवसर पर केविनकेयर के बिजनेस हेड – पर्सनल केयर, रजत नंदा ने कहा, “स्पंज हमेशा उपभोक्ताओं की बदलती ब्यूटी जरूरतों और आकांक्षाओं के साथ विकसित होता रहा है। एक समय केवल फ्रेगरेंस ब्रांड के रूप में शुरुआत करने वाला स्पंज आज टैल्क, फेस केयर और स्किनकेयर जैसे कई क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है। वर्तमान समय में उपभोक्ताओं के पास अनेक ब्यूटी उत्पाद उपलब्ध हैं, लेकिन सही उत्पाद चुनना, उन्हें सही क्रम में इस्तेमाल करना और स्किनकेयर व मेकअप के बीच संतुलन बनाना चुनौतीपूर्ण हो गया है। ऐसे में ऐसे समाधानों की जरूरत है जो ब्यूटी रूटीन को आसान बनाएं और बेहतर परिणाम भी दें।”
उन्होंने आगे कहा, केविनकेयर की पहचान हमेशा उपभोक्ताओं की बदलती जरूरतों को समझकर सुलभ और उपयोगी इनोवेशन पेश करने की रही है। स्पिंज बीबी टिंटेड सीरम इसी सोच का विस्तार है, जो स्किनकेयर और मेकअप के लाभों को एक ही उत्पाद में उपलब्ध कराता है। इस लॉन्च के साथ हम भारतीय उपभोक्ताओं के लिए आधुनिक और उपयोगी ब्यूटी समाधान उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत कर रहे हैं।”
स्पिंज बीबी टिंटेड सीरम फिलहाल ₹599 (सभी करों सहित) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है और देशभर के प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर खरीदा जा सकता है।