* स्टार्टअप, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) तथा भारत भर के नवप्रवर्तकों को आमंत्रण; प्रारंभिक चरण के विचारों को मान्यता देने हेतु ‘महान विचार’ श्रेणी का पुनः प्रवर्तन।
* पंजीकरण और अधिक जानकारी के लिए कृपया www.ckinnovationawards.in पर जाएं / कॉल करें +91 9444700068
मुंबई , दिव्यराष्ट्र:/ कैविनकेयर, मद्रास प्रबंधन संघ (एमएमए) के सहयोग से, 15वें कैविनकेयर–एमएमए चिन्नीकृष्णन इनोवेशन एवं महान विचार पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन आमंत्रित करने की घोषणा की है। यह एक राष्ट्रीय मंच है जो भारत भर में अभूतपूर्व विचारों और प्रभावशाली उद्यमशीलता को मान्यता प्रदान करता है तथा उन्हें प्रोत्साहित करता है। इस वर्ष एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में ‘महान विचार’ श्रेणी का पुनः प्रवर्तन किया जा रहा है, जिसके दायरे को विस्तारित कर छात्र नवप्रवर्तकों को भी शामिल किया गया है। इस श्रेणी के अंतर्गत 10 उत्कृष्ट विचारों को सम्मानित किया जाएगा, जो पूर्व के संस्करणों की तुलना में एक महत्वपूर्ण विस्तार है, जहाँ केवल एक विजेता को पुरस्कृत किया जाता था। इससे इस मंच की नवाचार को उसके प्रारंभिक चरण में ही पोषित करने की प्रतिबद्धता और सुदृढ़ होती है। इच्छुक संस्थान एवं व्यक्ति 22 जून 2026 तक www.ckinnovationawards.in पर अपने प्रविष्टियाँ जमा करके पुरस्कारों के लिए आवेदन कर सकते हैं। या पंजीकरण के लिए +91 9444700068 पर कॉल करें ।
इस घोषणा पर टिप्पणी करते हुए, श्री सी.के. रंगनाथन, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, कैविनकेयर प्राइवेट लिमिटेड, ने कहा, “चिन्नीकृष्णन इनोवेशन अवार्ड्स सदैव ऐसे उद्देश्यपूर्ण विचारों को सम्मानित करते रहे हैं जो आम जीवन को बदलते हैं। 15वें संस्करण के अवसर पर, हम ‘महान विचार’ श्रेणी को एक व्यापक दृष्टिकोण के साथ पुनः प्रस्तुत कर रहे हैं, जिससे न केवल स्थापित नवप्रवर्तकों को, बल्कि विचार-मंथन के प्रारंभिक चरण में मौजूद व्यक्तियों और छात्रों को भी प्रोत्साहित किया जा सके। विजेताओं की संख्या बढ़ाकर हम आशा करते हैं कि आशाजनक विचारों के लिए एक बड़ा मंच बनाया जाए, जहाँ उन्हें मार्गदर्शन, परामर्श और भविष्य के प्रभावशाली समाधानों में परिणत करने का अवसर मिले। सही परितंत्र और परामर्श से ये विचार प्रभावशाली, स्केलेबल समाधानों में विकसित हो सकते हैं।”
इस पर अपनी बात जोड़ते हुए, श्री लक्ष्मीनारायण, अध्यक्ष, एमएमए, ने कहा, “चिन्नीकृष्णन इनोवेशन अवार्ड्स नवाचार और उद्यमशीलता की संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रति एमएमए की स्थायी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। पुरस्कारों के दायरे और समावेशिता को विस्तारित कर, हमारा लक्ष्य उभरती प्रतिभाओं को प्रेरित करना और उन विचारों के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना है जो वास्तविक चुनौतियों का समाधान कर समाज और आर्थिक प्रगति में सार्थक योगदान दे सकते हैं।”
इस पुरस्कार में दो श्रेणियाँ हैं:
* नवाचार श्रेणी*: यह श्रेणी उन स्टार्टअप और एमएसएमई के लिए खुली है जिनके पास सिद्ध, बाज़ार के लिए तैयार उत्पाद या सेवाएँ हैं जो अद्वितीयता, स्केलेबिलिटी, स्थिरता और लोगों को मूर्त लाभ प्रदान करती
हैं। इस श्रेणी के तीन विजेताओं को ₹1,00,000 की नकद राशि, एक प्रशस्ति पत्र और एक ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
* महान विचार श्रेणी*: यह श्रेणी उद्यमियों, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और छात्रों सहित सभी व्यक्तियों और संस्थानों के लिए खुली है। यह श्रेणी मूल विचारों को मान्यता देती है जिनमें समस्या-समाधान का सुदृढ़ तालमेल, प्रासंगिकता और भावी संभावनाएँ हों, चाहे उनका व्यावसायीकरण किसी भी चरण में हो। इस श्रेणी के 10 विजेताओं को प्रत्येक को ₹10,000 की नकद राशि प्रदान की जाएगी।
स्वर्गीय श्री आर. चिन्नीकृष्णन की स्मृति में स्थापित यह पुरस्कार, भारत में सैशे क्रांति के प्रणेता को श्रद्धांजलि है। यह पुरस्कार ऐसे नवाचारों का सम्मान करता है जो गुणवत्तापूर्ण उत्पादों और समाधानों को आम जनमानस तक सुलभ बनाते हैं। 2011 में अपनी स्थापना के बाद से, इस पहल ने उन उद्यमियों की पहचान करने और उन्हें समर्थन देने में एक सशक्त विरासत बनाई है जो परंपराओं को चुनौती देते हैं और विविध क्षेत्रों में सार्थक प्रभाव उत्पन्न करते हैं।
वर्षों में, इन पुरस्कारों ने जैव-प्रौद्योगिकी और स्वास्थ्य सेवा, सहायक प्रौद्योगिकियाँ, पर्यावरणीय स्थिरता, स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकी, कृत्रिम मेधा आधारित मंच, रोबोटिक्स और स्वचालन, किफायती चिकित्सा उपकरण, स्मार्ट स्वच्छता, टिकाऊ पैकेजिंग, कृषि-प्रौद्योगिकी, और वास्तविक चुनौतियों का समाधान करने वाली डिजिटल प्रौद्योगिकियों सहित विविध क्षेत्रों में नवाचारों को मान्यता दी है।
नवाचार श्रेणी के पुरस्कार विजेताओं को राष्ट्रीय पहचान के साथ-साथ कैविनकेयर प्राइवेट लिमिटेड और मद्रास प्रबंधन संघ द्वारा सुविधा प्रदत्त एक व्यापक परामर्श परितंत्र तक पहुँच प्राप्त होगी। इसमें विपणन, वित्त, डिज़ाइन, पैकेजिंग, अनुसंधान एवं विकास, मानव संसाधन और बौद्धिक संपदा में मार्गदर्शन, उद्योग विशेषज्ञों तक एक वर्ष की पहुँच, और वित्तीय संस्थाओं के साथ व्यावसायिक संबंध स्थापित करने की सुविधा शामिल है। आयोजकों द्वारा कोई वित्तीय हिस्सेदारी नहीं रखी जाएगी।
चयन प्रक्रिया में उद्योग जगत के नेताओं, उद्यम पूँजीपतियों और शैक्षणिक विशेषज्ञों से मिलकर बनी एक विशिष्ट निर्णायक समिति द्वारा बहु-चरणीय मूल्यांकन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को वीडियो प्रस्तुतियों सहित आगे की बातचीत के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
नवाचार श्रेणी में आवेदन वित्त वर्ष 2024–25 / 2025–26 के लिए ₹50 करोड़ से अधिक वार्षिक कारोबार न रखने वाले स्टार्टअप और लघु उद्यमों के लिए खुले हैं। महान विचार श्रेणी बिना किसी कारोबार मानदंड के भारत भर के व्यक्तियों और संस्थानों के लिए खुली है