दिव्यराष्ट्र, जयपुर: एएए ग्रेड सुरक्षा से युक्त वर्चुअल डिजिटल एसेट (वीडीए) एक्सचेंज, बिटडेल्टा इंडिया ने आज अपनी रिपोर्ट इंडियाज़ वीडीए इन्फ्लेक्शन पॉइंट: मैपिंग द पाथ फ्रॉम क्यूरियोसिटी टू कन्विक्शन जारी की। यह भारत की पहली ऐसी समर्पित रिपोर्ट है, जो इस बात का विश्लेषण करती है कि फैमिली ऑफिस और अति–धनी व्यक्ति (यूएचएनआई) वर्चुअल डिजिटल एसेट्स (वीडीए) का किस तरह मूल्यांकन कर रहे हैं।
भारत में वीडीए को लेकर अब तक की चर्चा मुख्य रूप से रिटेल निवेशकों की भागीदारी, ट्रेडिंग गतिविधियों और नियामकीय पहलुओं तक सीमित रही है, जबकि फैमिली ऑफिस और यूएचएनआई का दृष्टिकोण अपेक्षाकृत कम चर्चा में रहा है। यह रिपोर्ट इस कम चर्चित निवेशक वर्ग पर विशेष ध्यान केंद्रित करती है और उन कारकों को सामने लाती है, जो उनके निवेश संबंधी निर्णयों को प्रभावित करते हैं। साथ ही, यह भी समझने का प्रयास करती है कि वीडीए जैसे उभरते एसेट क्लास को वे अपने व्यापक निवेश पोर्टफोलियो के संदर्भ में किस तरह देखते हैं।
रिपोर्ट के निष्कर्ष इस निवेशक वर्ग की निवेश अवधि और जोखिम लेने की प्राथमिकताओं को समझने में उपयोगी जानकारी प्रदान करते हैं। 45% उत्तरदाताओं ने स्वयं को ऐसे दीर्घकालिक निवेशक बताया, जो आवश्यकता के अनुसार रणनीतिक निवेश की गुंजाइश भी रखते हैं, जबकि 48% उत्तरदाता या तो उच्च उतार–चढ़ाव वाले निवेश के साथ सहज हैं या प्रत्येक निवेश के आधार पर जोखिम का आकलन करते हैं। इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों की जोखिम लेने की क्षमता भले ही अलग–अलग हो, लेकिन वीडीए में उनकी भागीदारी काफी हद तक इस एसेट क्लास के प्रति उनकी समझ और भरोसे पर निर्भर करती है।
इस रिपोर्ट पर बात करते हुए, विकास एम सचदेवा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, बिटडेल्टा इंडिया, ने कहा, “भारत का वीडीए इकोसिस्टम पिछले कुछ वर्षों में काफी विकसित हुआ है, लेकिन फैमिली ऑफिस और यूएचएनआई इस एसेट क्लास का किस तरह मूल्यांकन कर रहे हैं, इसे लेकर हमारी समझ अभी भी सीमित है। हमारा उद्देश्य केवल सुनी–सुनाई बातों तक सीमित रहने के बजाय यह समझना था कि उनके निवेश संबंधी विचारों को कौन–से पहलू प्रभावित करते हैं। वे पोर्टफोलियो में इसकी प्रासंगिकता, जोखिम, गवर्नेंस, कस्टडी और वीडीए से जुड़े व्यापक इकोसिस्टम को किस नजरिए से देखते हैं। यह रिपोर्ट इसी दृष्टिकोण को सामने लाने और इस विषय पर अधिक सूचित चर्चा को बढ़ावा देने का हमारा प्रयास है।”
रिपोर्ट के निष्कर्षों पर आगे बात करते हुए, विकास एम सचदेवा ने कहा, “रिपोर्ट से यह स्पष्ट होता है कि इस एसेट क्लास में रुचि मौजूद है, लेकिन इसे लेकर समझ को और गहरा करने की आवश्यकता है। 41% उत्तरदाता मौजूदा निवेश, पूर्व में किए गए निवेश या सक्रिय रूप से संभावनाएं तलाशने के माध्यम से वीडीए से जुड़ चुके हैं, जबकि 68% उत्तरदाता इस एसेट क्लास के बारे में अपनी जानकारी को बुनियादी स्तर की मानते हैं। वहीं, 60% उत्तरदाता जानकारी के लिए अपने पेशेवर और व्यक्तिगत संपर्कों के नेटवर्क पर निर्भर करते हैं और इतनी ही संख्या सोशल मीडिया का सहारा लेती है। इसके अलावा, 59% उत्तरदाताओं ने नियामकीय अनिश्चितता को एक प्रमुख चिंता बताया है। इन सभी निष्कर्षों से स्पष्ट होता है कि जैसे–जैसे यह इकोसिस्टम विकसित हो रहा है, वैसे–वैसे विश्वसनीय शोध, निवेशकों की बेहतर समझ, उचित मार्गदर्शन और जिम्मेदार बाजार प्रक्रियाओं की आवश्यकता भी बढ़ रही है।”
रिपोर्ट में निवेशकों के पांच व्यापक व्यक्तित्व वर्गों (इन्वेस्टर पर्सोनाज़) की भी पहचान की गई है: इनफॉर्म्ड बायस्टैंडर, कॉशस कन्वर्टर, कन्विक्शन बिल्डर, कमिटेड एलोकेटर और प्रिंसिपल्ड एब्स्टेनर। ये वर्ग सर्वेक्षण में शामिल निवेशकों के बीच जागरूकता, विचार–विमर्श और भागीदारी के विभिन्न स्तरों को दर्शाते हैं।
रिपोर्ट पर अपनी टिप्पणी साझा करते हुए, दिलीप चेनॉय, चेयरमैन, भारत वेब3 एसोसिएशन, ने कहा, “भारत के निवेश इकोसिस्टम में फैमिली ऑफिस की भूमिका और दृष्टिकोण विशिष्ट है। वे वीडीए जैसे उभरते एसेट क्लास का किस तरह मूल्यांकन करते हैं, यह महत्वपूर्ण है, क्योंकि उनका दृष्टिकोण गवर्नेंस, जोखिम प्रबंधन, पारदर्शिता और दीर्घकालिक मूल्य को प्राथमिकता देता है। इस तरह के शोध बाजार की गतिविधियों से आगे बढ़कर संस्थागत भागीदारी की अधिक स्पष्ट और सूचित समझ विकसित करने में मदद करते हैं। भारत के वीडीए इकोसिस्टम के जिम्मेदार विकास के लिए निवेशकों, उद्योग जगत के प्रतिभागियों और नीति निर्माताओं के बीच निरंतर संवाद महत्वपूर्ण होगा।”
इंडियाज़ वीडीए इन्फ्लेक्शन पॉइंट के माध्यम से, बिटडेल्टा इंडिया का उद्देश्य फैमिली ऑफिस और यूएचएनआई के बीच वर्चुअल डिजिटल एसेट्स को लेकर सोच और दृष्टिकोण की गहरी समझ विकसित करना है। यह रिपोर्ट भारत के वीडीए इकोसिस्टम के विकास में अधिक सूचित और शोध–आधारित दृष्टिकोण को बढ़ावा देने की कंपनी की प्रतिबद्धता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।