जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी में शुरू हुआ ‘बीए इन पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नेंस’ प्रोग्राम; कैंपस में ही होगी यूपीएससी की तैयारी
जयपुर, दिव्यराष्ट्र/ सिविल सेवाओं और नीति निर्माण के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी ने एक नया और अनूठा शैक्षणिक प्रोग्राम- ‘बीए इन पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नेंस’ लॉन्च किया है। इस प्रोग्राम की शुरुआत देश के प्रतिष्ठित संस्थान एएलएस आईएएस और एआरएक्स रिसर्च के सहयोग से की गई है।
यह एक इंटीग्रेटेड कोर्स है, जिसके ज़रिए छात्र अपनी रेगुलर ग्रेजुएशन डिग्री के साथ कैंपस में ही यूपीएससी स्तर की तैयारी कर सकेंगे। इस प्रोग्राम का मुख्य विज़न भविष्य के बेहतरीन प्रशासनिक अधिकारियों और लीडर्स को आकार देना है। इसके तहत, मजबूत एकेडमिक फाउंडेशन के साथ स्टूडेंट्स की ओवरऑल पर्सनैलिटी, लीडरशिप क्वॉलिटी और डिसीज़न मेकिंग व एनालिटिकल स्किल्स को निखारने पर पूरा फोकस रहेगा।
इस पहल से अब स्टूडेंट्स को अपनी डिग्री के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अलग से ‘गैप ईयर’ नहीं लेना पड़ेगा और न ही दूसरे शहरों का रुख करना होगा। उन्हें यूनिवर्सिटी कैंपस में ही एएलएस आईएएस के एक्सपर्ट टीचर्स का सीधा गाइडेंस और क्लासरूम सपोर्ट मिलेगा।
इस कोर्स के माध्यम से युवा इंडियन पॉलिटी, गवर्नेंस, सोशल जस्टिस और पब्लिक वेलफेयर जैसे अहम विषयों की व्यावहारिक समझ विकसित कर सकेंगे।
जेईसीआरसी की यह पहल ऐसे जागरूक और प्रोफेशनली सक्षम युवाओं की एक नई पीढ़ी तैयार करेगी, जो एक क्लियर विज़न के साथ उभरते भारत के लीडरशिप रोल्स को बखूबी संभाल सके।