
दिव्यराष्ट्र, नई दिल्ली: एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड (“Axis Max Life”/ “Company”), जिसे पहले मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के नाम से जाना जाता था, ने सारथी फाइनेंस एंड क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड (“Saarathi Finance”) के साथ रणनीतिक कॉरपोरेट एजेंट साझेदारी की है। सारथी फाइनेंस एक नेक्स्ट जनरेशन नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी है, जिसका उद्देश्य भारत के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को लोन देते हुए क्रेडिट गैप को कम करना है।
अंतिम छोर तक सारथी की पहुंच का लाभ लेते हुए इस साझेदारी के माध्यम से एक्सिस मैक्स लाइफ का इंश्योरेंस प्रोडक्ट – ग्रुप क्रेडिट लाइफ सिक्योर (जीसीएलएस) (UIN: 104N072V04) उपलब्ध कराया जाएगा। इससे माइक्रो एवं नैनो उद्यमियों के वित्तीय हितों की रक्षा हो सकेगी। यह प्रोडक्ट एक सिक्योरिटी शील्ड की तरह काम करेगा, जिससे यह सुनिश्चित हो सकेगा कि किसी दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थिति में कर्ज का बोझ परिवार या बिजनेस पर न पड़े।
एक्सिस मैक्स लाइफ के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर सुमित मदान ने कहा, ‘सारथी फाइनेंस के साथ हमारी साझेदारी भारत की उद्यमिता की मूल आत्मा को सुरक्षित रखने की दिशा में एक अहम कदम है। सारथी फाइनेंस के डिजिटल-फर्स्ट लेंडिंग को एक्सिस मैक्स लाइफ के इंडस्ट्री लीडिंग क्लेम सेटलमेंट के साथ मिलाते हुए हम एक ऐसे सेफ्टी नेट के साथ एमएसएमई क्रेडिट गैप को कम कर रहे हैं, जो हजारों उद्यमियों के लिए फाइनेंशियल
प्रोटेक्शन को एक वास्तविकता में बदलता है। टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन को छोटे उद्यमों के डायनामिक्स की गहरी समझ के साथ मिलाते हुए यह साझेदारी भारत के वाइब्रेंट लोकल मार्केट के विकास को गति देने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूती देने वाली है। साधारण और व्यावहारिक प्रोटेक्शन को डिजिटल क्रेडिट जर्नी के साथ इंटीग्रेट करते हुए हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि प्रत्येक एमएसएमई के लिए फाइनेंशियल प्रोग्रेस संभव हो और उन लोगों की आजीविका सुरक्षित हो, जो हमारी अर्थव्यवस्था को ताकत देते हैं।’
सारथी फाइनेंस के संस्थापक एवं चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर विवेक बंसल ने कहा, ‘भारत में 90 प्रतिशत से ज्यादा एमएसएमई के पास बहुत कम कैपिटल बफर होता है और छोटी सी परेशानी से उनकी वर्षों की मेहनत बर्बाद हो सकती है। सारथी फाइनेंस उन एमएसएमई के विकास में मदद के लिए सही क्रेडिट सॉल्यूशन प्रदान करता है। एक्सिस मैक्स लाइफ के साथ यह साझेदारी लेंडिंग के साथ-साथ इंश्योरेंस देकर एमएसएमई को फाइनेंशियल प्रोटेक्शन देगी।
इससे उनके लिए लोन एक सिक्योरिटी फ्रेमवर्क में बदल जाएगा और उनकी अनिश्चितता दूर होगी। इसके होने से उद्यमी कुछ बुरा होने की चिंता किए बिना बस आगे बढ़ने पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।’
यह साझेदारी ‘2047 तक सभी के लिए बीमा’ के राष्ट्रीय लक्ष्य की दिशा में भी उल्लेखनीय कदम है। इससे भारत के टियर 3 एवं टियर 4 शहरों में एमएसएमई के लिए वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। सबसे निचले पायदान (बॉटम ऑफ द पिरामिड) पर सारथी के फोकस को प्रोटेक्शन के मामले में एक्सिस बैंक की विशेषज्ञता के साथ मिलाते हुए यह साझेदारी एक अहम इंश्योरेंस गैप को दूर करेगी। शॉर्ट टर्म लेंडिंग के बजाय लॉर्न्ग टर्म वैल्यू को लेकर प्रतिबद्धता के माध्यम से दोनों कंपनियां फाइनेंशियल प्रोटेक्शन को भारत के उभरते उद्यमियों के लिए एक जरूरी माध्यम बनाना चाहती हैं।



