
नई दिल्ली, दिव्यराष्ट्र/ ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स के लिए स्वामित्व आधारित ऑटो समाधान प्रदान करने वाली अग्रणी टियर-1 सप्लायर कंपनी ऊनो मिंडा ने ऑटोमेकानिका दिल्ली 2026 में सफलतापूर्वक भागीदारी की। यह प्रदर्शनी 5–7 फरवरी, 2026 तक यशोभूमि ( आई आई सीसी ), द्वारका, नई दिल्ली में आयोजित की गई है। प्रदर्शनी के उद्घाटन दिवस पर कंपनी ने एक सुव्यवस्थित स्टॉल प्रस्तुत किया, जिसमें स्पष्ट रूप से परिभाषित उत्पाद जोन और विशेष फोकस डिस्प्ले शामिल थे।
प्रदर्शित प्रमुख श्रेणियों में ईवी उत्पाद, सीएनजी किट, नए डिजाइन के एलॉय व्हील्स, ट्रैक्टर एवं कमर्शियल अनुप्रयोगों के लिए तकनीकी रूप से उन्नत सीटिंग समाधान, अत्याधुनिक लाइटिंग और 4-व्हीलर लुब्रिकेंट्स (इंजन ऑयल एवं कूलेंट सहित) शामिल रहे। प्रत्येक सेगमेंट पैनल में महत्वपूर्ण नए उत्पादों को प्रदर्शित किया गया, जिससे आगंतुकों को ऊनो मिंडा के विस्तारित आफ्टरमार्केट पोर्टफोलियो का व्यापक अनुभव मिला।
इस भागीदारी का प्रमुख आकर्षण ‘टेक्नोलॉजी एक्सपीरियंस ज़ोन’ रहा, जिसमें चार बड़े इंटरैक्टिव एआर स्क्रीन के माध्यम से विस्तृत उत्पाद रेंज प्रदर्शित की गई। इससे आगंतुकों को डिजिटल तरीके से उत्पादों को समझने और उनकी कार्यप्रणाली एवं उपयोग के बारे में गहराई से जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला।
सफल भागीदारी पर बोलते हुए, ऊनो मिंडा आफ्टरमार्केट डिवीजन के प्रेसिडेंट एवं बिज़नेस हेड श्री विशाल कौल ने कहा, “ऑटोमेकानिका दिल्ली भारत के ऑटोमोटिव परिदृश्य में तेजी से हो रहे परिवर्तन को दर्शाने वाला एक महत्वपूर्ण मंच बन चुका है। जैसे-जैसे उद्योग अधिक डिजिटाइज्ड और इलेक्ट्रिफाइड भविष्य की ओर बढ़ रहा है, आफ्टरमार्केट इकोसिस्टम को केवल कंपोनेंट्स से आगे बढ़कर टेक्नोलॉजी-ड्रिवन मोबिलिटी समाधान अपनाने होंगे। इस वर्ष हमारी भागीदारी ने इसी दिशा में हमारी निरंतर प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया है।
टेक्नोलॉजी एक्सपीरियंस ज़ोन के माध्यम से हमने ग्राहकों को ऑगमेंटेड रियलिटी का उपयोग कर इंटरैक्टिव तरीके से अपने आफ्टरमार्केट उत्पादों का अनुभव कराया। ईवी आफ्टरमार्केट उत्पादों और सीएनजी उत्पादों सहित भविष्य के लिए तैयार वैकल्पिक ईंधन समाधानों को प्रदर्शित करते हुए हमने बदलते पावरट्रेन सिस्टम्स की आवश्यकताओं को पूरा करने और अपनी वितरण क्षमता को मजबूत करने की दिशा में अपनी तत्परता को दर्शाया है।”
स्टॉल ने उद्योग प्रतिभागियों के साथ सक्रिय संवाद को भी बढ़ावा दिया, जिससे साझेदारों और हितधारकों के साथ चर्चा को समर्थन मिला और विकसित होते आफ्टरमार्केट परिदृश्य में ऊनो मिंडा की उपस्थिति और मजबूत हुई।
“ड्राइविंग द न्यू” ब्रांड दर्शन के अनुरूप, ऊनो मिंडा की इस भागीदारी ने नवाचार, तकनीकी नेतृत्व और भविष्य उन्मुख समाधानों पर उसके फोकस को रेखांकित किया, जिनका उद्देश्य प्रदर्शन, टिकाऊपन और बेहतर ग्राहक मूल्य प्रदान करना है।





