384 वर्ग फुट का विशाल वुडन मोज़ेक इंस्टॉलेशन बनाया
नई दिल्ली, दिव्यराष्ट्र:/ एशियन पेंट्स वुड एडहेसिव ने एशियन पेंट्स हाइड्रोना और एशियन पेंट्स अल्ट्रा दो नए उत्पाद लॉन्च किए हैं। ये दोनों उत्पाद वुडवर्किंग से जुड़े पेशेवरों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए टिकाऊपन, आसान उपयोग और बेहतर प्रदर्शन प्रदान करने के लिए विकसित किए गए हैं। लॉन्च के अवसर पर देशभर के 250 डिस्ट्रीब्यूटर्स ने एक साथ मिलकर 384 वर्ग फुट का वुडन मोज़ेक तैयार किया, जिसे एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने ‘ लार्जेस्ट वुडन मोज़ाइक आर्टवर्क क्रिएटेड बॉय एन ऑर्गेनाइजेशन के रूप में मान्यता दी है।
‘ए बैटर बॉन्ड स्टार्स हेयर ’ की सोच पर आधारित इस विशेष पहल के माध्यम से एक उत्पाद के लाभ को सामूहिक अनुभव में बदला गया। प्रत्येक डिस्ट्रीब्यूटर ने नए लॉन्च किए गए एशियन पेंट्स हाइड्रोना एडहेसिव का उपयोग करके अलग-अलग लकड़ी के पैनलों को तैयार किया। इसके बाद इन पैनलों को एक बड़े और आकर्षक इंस्टॉलेशन में लगाया गया। इस तरह ट्रेड पार्टनर्स और नए उत्पाद, दोनों ही ब्रांड के लॉन्च की कहानी का अभिन्न हिस्सा बन गए।
इस पहल के बारे में बात करते हुए एशियन पेंट्स लिमिटेड के एमडी एवं सीईओ अमित सिंगल ने कहा,
“एशियन पेंट्स में घर को लेकर हमारी समझ हमेशा उसकी दीवारों पर दिखाई देने वाली चीजों से कहीं आगे रही है। यह उन सभी उत्पादों, सामग्रियों, लोगों और कुशल हाथों के बारे में है, जो मिलकर ऐसे स्थानों का निर्माण करते हैं जिन्हें लंबे समय तक टिकने के लिए तैयार किया जाता है। जैसे-जैसे हम हाइड्रोना और अल्ट्रा के साथ अपने वुड एडहेसिव पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहे हैं, हम अपनी इस समझ को घर के निर्माण से जुड़े एक और महत्वपूर्ण क्षेत्र तक ले जा रहे हैं।