नई दिल्ली: दिव्यराष्ट्र:/ भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी एवं प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार विजेता सुरेश मिश्रा ने अपने परिवार सहित शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर खेल जगत, खिलाड़ियों के भविष्य एवं देश में खेलों को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
इस मुलाकात के दौरान सुरेश मिश्रा के साथ उनकी धर्मपत्नी इंदु मिश्रा, पुत्र आनंद मिश्रा एवं पुत्रवधु भाग्यश्री उपस्थित रहे। सुरेश मिश्रा ने उपराष्ट्रपति को अपने खेल जीवन के अनुभवों से अवगत कराते हुए देश के विभिन्न राज्यों में खेलों को बढ़ावा देने, नई खेल प्रतिभाओं को पहचानने तथा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की।