ग्रेटर नोएडा, दिव्यराष्ट्र/ तेजी से विकसित हो रहे ग्रेटर नोएडा में छात्रों, कामकाजी युवाओं और यात्रियों के लिए किफायती, सुरक्षित और आरामदायक रहने की सुविधा के रूप में अन्नपूर्णा हॉस्टल उभरकर सामने आया है। हाल ही में इसे कम लागत में बेहतर सुविधाएं देने वाले प्रमुख आवास विकल्पों में शामिल किया गया है।
शहर में बढ़ती शिक्षा और रोजगार के अवसरों के चलते रहने की सुविधाओं की मांग तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में अन्नपूर्णा हॉस्टल आधुनिक सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षित माहौल के साथ लोगों की जरूरतों को पूरा कर रहा है।
अन्नपूर्णा हॉस्टल के चेयरपर्सन कुंवर गौरव गिरी के अनुसार, उनका मुख्य उद्देश्य निवासियों को एक ऐसा स्थान देना है जहां उन्हें आराम, सुरक्षा और आसानी से सभी जरूरी सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने बताया कि हॉस्टल में साफ-सुथरे और अच्छी तरह से मेंटेन किए गए कमरे, जरूरी घरेलू उपकरणों के साथ उपलब्ध कराए जाते हैं, जिससे रहने वालों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने यह भी कहा कि हॉस्टल का वातावरण इस तरह से तैयार किया गया है कि यहां रहने वाले लोग आपस में जुड़ सकें और एक सामुदायिक माहौल का अनुभव कर सकें। इसके लिए समय-समय पर सामूहिक गतिविधियों का आयोजन भी किया जाता है।
अन्नपूर्णा हॉस्टल शारदा यूनिवर्सिटी और गलगोटिया यूनिवर्सिटी जैसे प्रमुख शिक्षण संस्थानों के पास स्थित है, जिससे छात्रों और प्रोफेशनल्स को रोजाना आने-जाने में आसानी होती है। इसके अलावा आसपास रेस्टोरेंट, शॉपिंग और पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधाएं भी आसानी से उपलब्ध हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में ग्रेटर नोएडा में इस तरह के किफायती और सुविधाजनक आवास विकल्पों की मांग और बढ़ेगी, जहां अन्नपूर्णा हॉस्टल जैसे संस्थान अहम भूमिका निभा सकते हैं।