
बिक्री 11 मार्च दोपहर 12 बजे से
नई दिल्ली, दिव्यराष्ट्र / एआई प्लस स्मार्टफोन ने पल्स 2 लॉन्च कर दिया। कंपनी का कहना है कि यह फोन तकनीक को आम लोगों तक पहुंचाने के अपने मिशन का अगला कदम है। किफायती कीमत में आसान और स्मूद इस्तेमाल देने के लिए तैयार किया गया पल्स 2 रोजमर्रा की जरूरतों पर फोकस करता है— भरोसेमंद परफॉर्मेंस, पूरे दिन चलने वाली बैटरी और आसान फोटोग्राफी। इसकी बिक्री 11 मार्च से दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।
पल्स 2 दो वेरिएंट— 4 जीबी + 64 जीबी और 6 जीबी + 128 जीबी में मिलेगा। लॉन्च ऑफर के तहत 4 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट पहले 24 घंटों के लिए 5,999 रुपये में उपलब्ध रहेगा, जबकि 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट 7,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
माधव शेठ, सीईओ, एआई प्लस स्मार्टफोन और फाउंडर, नेक्स्टक्वांटम शिफ्ट टेक्नोलॉजीज ने कहा, “पल्स 2, पल्स 1 की मजबूत शुरुआत को आगे बढ़ाता है। हमने उन्हीं फीचर्स को बेहतर किया है जिनका लोग सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं— बेहतर कैमरा, भरोसेमंद बैटरी और बॉक्स से बाहर ही स्मूद सॉफ्टवेयर। हमारा मकसद है कि यूजर्स बिना ज्यादा खर्च किए बेहतर विकल्प चुन सकें।”
कैमरे की बात करें तो पल्स 2 में 50 एमपी डुअल एआई रियर कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट कैमरा को पल्स 1 के 5 एमपी से बढ़ाकर 8 एमपी कर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इससे आउटडोर हो या इनडोर, हर तरह की रोशनी में ज्यादा साफ सेल्फी और बेहतर डिटेल मिलती है।
बैटरी में भी बड़ा बदलाव किया गया है। जहां पल्स 1 में 5000 एमएएच बैटरी थी, वहीं पल्स 2 में 6000 एमएएच की स्लिम बैटरी दी गई है। इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि लंबा इस्तेमाल हो सके और फोन का लुक भी प्रभावित न हो। स्ट्रीमिंग, ब्राउजिंग, गेमिंग या मल्टीटास्किंग— हर काम में यह ज्यादा देर तक साथ निभाने का दावा करता है।
डिस्प्ले में भी सुधार किया गया है। रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज से बढ़ाकर 120 हर्ट्ज कर दिया गया है। इससे स्क्रॉलिंग ज्यादा स्मूद और विजुअल अनुभव ज्यादा रिस्पॉन्सिव हो जाता है।
ड्यूरेबिलिटी के मामले में भी अपग्रेड किया गया है। पल्स 1 जहां आईपी 54 रेटिंग के साथ आता था, वहीं पल्स 2 अब आईपी 64 रेटिंग के साथ मिलता है। यानी धूल और पानी के छींटों से बेहतर सुरक्षा।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो पल्स 1, नेक्स्टक्वांटम ओएस पर एंड्रॉयड 15 के साथ आया था। अब पल्स 2 सीधे बॉक्स से ही नेक्स्टक्वांटम ओएस पर एंड्रॉयड 16 के साथ मिलता है। कंपनी का कहना है कि इससे पहले दिन से ज्यादा स्थिर और बेहतर अनुभव मिलेगा।





