चंडीगढ़, दिव्यराष्ट्र:/ भारत के अग्रणी डायग्नॉस्टिक सेवा प्रदाताओं में से एक, एगिलस डायग्नॉस्टिक्स ने विजेंद्र सिंह को प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद पर नियुक्त किया है। कंपनी ने डॉ आनंद के., जिन्होंने पिछले करीब छह वर्षों से कंपनी से जुड़े रहने के बाद, संगठन से बाहर अवसर तलाशने का फैसला किया है, के इस्तीफे के बाद नई नियुक्ति की है। कंपनी बोर्ड एवं प्रबंधन ने डॉ आनंद के. के एगिलस डायग्नॉस्टिक्स के प्रति योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विजेंद्र सिंह के पास विभिन्न डायग्नॉस्टिक्स, हेल्थकेयर, कंज्यूमर हेल्थकेयर तथा एफएमसीजी सेक्टर में काम करने का तीन दशकों से भी अधिक लंबा अनुभव रहा है। उनके पास व्यवसायों को मजबूत कद देने, परिचालन के क्षेत्र में उत्कृष्टता को प्रेरित करने, प्रशासनिक ढांचों को मजबूती देने के साथ-साथ संगठन को शानदा प्रदर्शन करने वाली इकाई के तौर पर साख दिलाने का लंबा रिकॉर्ड भी है।
एगिलस डायग्नॉस्टिक्स से पहले सिंह डायग्नम हेल्थकेयर में अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के पद पर कार्यरत थे जहां उन्होंने रणनीतिक विकास, प्रशासन तथा व्यावसायिक विकास पर खासतौर से ध्यान दिया था। इससे पहले, वह मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर में ग्रुप सीईओ, हेल्थियंस में सीईओ जैसे नेतृत्वशाली पदों पर रह चुके हैं और करीब एक दशक तक डॉ लाल पैथ लैब्स से भी जुड़े रहे हैं, जहां उन्होंने भारत के सर्वाधिक सफल डायग्नॉस्टिक प्लेटफार्मों में से एक को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। सिंह पूर्व में जशविक कैपिटल में ऑपरेटिंग पार्टनर रह चुके हैं और रैनबैक्सी कंज्यूमर हेल्थकेयर, बॉश एंड लॉम्ब तथा ब्लो प्लास्ट में भी नेतृत्वशाली पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
सिंह की नियुक्ति पर, डॉ आशुतोष रघुवंशी, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड एवं अध्यक्ष, एगिलस डायग्नॉस्टिक्स, ने कहा, “हम एगिलस डायग्नॉस्टिक्स के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी के तौर पर विजेंद्र सिंह का स्वागत करते हुए खुशी महसूस कर रहे हैं। उनके पास डायग्नॉस्टिक कारोबारों को स्थापित करने तथा उन्हें नई बुलंदियों पर पहुंचाने, परिचालन के स्तर पर उत्कृष्टता सुनिश्चित करने और हेल्थकेयर संगठनों के बीच सस्टेनेबल वैल्यू तैयार करने का लंबा अनुभव है। डायग्नॉस्टिक इंडस्ट्री की काफी समझ रखने वाले विजेंद्र के पास व्यावसायिक स्तर पर बदलाव लाने और ग्राहक-केंद्रित विकास को बढ़ावा देने का अनुभव है जिनके बलबूते वह एगिलस को भी विकास के अगले चरण में ले जाने के लिए तैयार हैं। जैसे-जैसे डायग्नॉस्टिक्स परिदृश्य बदल रहा है, हमारा मानना है कि उनके नेतृत्व से हमारी क्षमताओं को मजबूती मिलेंगी और नवाचार में भी तेजी आएगी। साथ ही, ग्राहक अनुभव बेहतर बनेंगे और एगिलस को देश के सर्वाधिक भरोसेमंद ब्रैंड के तौर पर साख दिलाने में भी मदद मिलेगी।”
विजेंद्र सिंह ने प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ), एगिलस डायग्नॉस्टिक्स के पद पर नियुक्ति पर कहा, “मैं ऐसे समय में एगिल डायग्नॉस्टिक्स से जुड़कर रोमांचित महसूस कर रहा हूं जबकि डायग्नॉस्टिक्स इंडस्ट्री बड़े पैमाने पर बदलाव और विकास के दौर से गुजर रही है। एगिलस ने गुणवत्ता के साथ-साथ वैज्ञानिक उत्कृष्टता तथा ग्राहकों के भरोसे के मोर्चे पर काफी साख बनायी है, जो इसके व्यापक नेटवर्क तथा प्रतिभावान टीम के बलबूते संभव हुआ है। मैं कंपनी की लीडरशिकप टीम तथा कर्मचारियों के साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्सुक हूं ताकि बाजार में संगठन की साख को और मजबूत बनाया जा सके, तथा हाइ क्वालिटी डायग्नॉस्टिक्स तक ग्राहकों की पहुंच में विस्तार हो, परिचालन के मोर्चे पर उत्कृष्टता लायी जाए और मरीजों एवं ग्राहकों समेत सभी हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य-सृजन किया जा सके।”
विजेंद्र सिंह के बारे में*
विजेंद्र सिंह के पास विभिन्न डायग्नॉस्टिक्स, हेल्थकेयर, कंज्यूमर हेल्थकेयर तथा एफएमसीजी सेक्टर में बिजनेस लीडर के तौर पर काम करने का 30 वर्षों से भी अधिक लंबा अनुभव है। उन्होंने डॉ लाल पैथलैब्स, मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर और हेल्थियंस समेत भारत के कई प्रमुख डायग्नॉस्टिक्स संगठनों में सीनियर लीडरशिप के तौर पर अपनी सेवाएं दी हैं।
डॉ लाल पैथलैब्स में उन्होंने कंपनी के रिटेल-केंद्रित डायग्नॉस्टिक्स मॉडल को साकार रूप देने में अहम् भूमिका निभायी थी, और कंपनी की परिचालन उत्कृष्टता को मजबूती देने से लेकर इसके सफल आईपीओ सफर तक में योगदान दिया था। मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर के ग्रुप सीईओ के रूप् में, उन्होंने विभिन्न अधिग्रहित व्यवसायों के एकीकरण एवं उनमें व्यापक रूप से बदलाव लाने के प्रयासों का नेतृत्व किया, प्रशासनिक स्तर पर व्यवसाय को मजबूत बनाया तथा परिचालनगत दक्षताओं को बेहतर बनाते हुए कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। हाल तक वह डायग्नम हेल्थकेयर के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे थे और कंपनी के रणनीतिक विकास, प्रशासनिक ढांचे तथा व्यावसायिक विकास पर विशेष रूप से जोर देते रहे थे।
विजेंद्र सिंह को व्यावसायिक स्तर पर व्यापक रूप से बदलाव लाने, परिचालनगत उत्कृष्टता को साकार करने, ग्राहक अनुभवों को बेहतर बनाने तथा संगठनात्मक नेतृत्व को अधिक प्रभावी बनाने वाले अग्रणी बिजनेस लीडर के तौर पर सराहा जाता रहा है तथा उन्होंने समूचे हेल्थकेयर सेक्टर में कई लाभप्रद एवं स्केलेबल बिजनेस मॉडल्स को साकार करने में महत्वपूर्ण रोल निभाया है।