
मुंबई, दिव्यराष्ट्र*//। डिज़्नी क्रूज़ लाइन ने डिज़्नी एडवेंचर पर शानदार आतिशबाज़ी का ऐलान किया है। एक अनोखे और नए-नवेले, ओरिजिनल आतिशबाजी शो, द लायन किंग सेलिब्रेशन इन द स्काई से पूरी तरह से जगमगा उठेगा। समुद्र में शानदार आतिशबाज़ी का जलवा दिखाने वाली दुनिया की एकमात्र क्रूज़ लाइन के तौर पर, डिज़्नी क्रूज़ लाइन इस पसंदीदा, खास परंपरा को मनोरंजन के बादशाह शाहरुख खान के साथ और भी खास बनाएगी, जो इस नए शो के नैरेटर होंगे। वे इस शो को अपनी दमदार आवाज़ से एक अलग अहसास में बदल देंगे।
सारा फॉक्स, वाइस प्रेजीडेंट और रीजनल जनरल मैनेजर, साउथईस्ट एशिया डिज़्नी क्रूज़ लाइन ने कहा कि शाहरुख खान को बिल्कुल नए ‘द लायन किंग: सेलिब्रेशन इन द स्काई’ आतिशबाजी शो के नैरेटर के तौर पर वेलकम करना डिज़्नी एडवेंचर पर मेहमानों को एक नया अनुभव देगा। इससे क्रूज़ पर आने वाले मेहमान इस सफर का और भी शानदार आनंद लेंगे।” उन्होंने कहा कि “जैसे ही हम इस रीजन में डिज़्नी क्रूज़ लाइन को पहली बार पेश कर रहे हैं और साथ ही एक ऐसे शानदार कलाकार को अपने साथ ला रहे हैं जो लंबे समय से आइकॉनिक डिज़्नी स्टोरीटेलिंग का हिस्सा रहा है। पूरे एशिया और उससे बाहर भी उनको अच्छा खासा पसंद किया जाता है। उनका साथ हमें इस प्यारी कहानी को एक नए और रोमांचक अंदाज से पूरी जीवंत करने का मौका देता है जो हमारे मेहमानों को एक अलग अहसास देगा। यह ऐसे अनुभव बनाने की हमारे समर्पण को दिखाता है जो स्थानीय तौर पर उनके काफी करीब है, फिर भी पूरी तरह से डिज़्नी हैं, हम सिंगापुर में मेहमानों का क्रूज़ पर स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।



