नोएडा, दिव्यराष्ट्र*प्राकृतिक और कॉस्मेटिक इंग्रीडिएंट्स बनाने वाली कंपनी ए.जी. ऑर्गेनिका प्राइवेट लिमिटेड और ब्यूटी एवं पर्सनल केयर ब्रांड रबीको लाइफस्टाइल प्राइवेट लिमिटेड को उनके प्रोडक्ट विश केयर सिरामिड लिप बालम एसपीएफ 50 पीए+++ के लिए प्रतिष्ठित सीएमपीएल डिस्ट्रपटर्स अवार्ड्स में सम्मानित किया गया है। यह सम्मान ब्यूटी और स्किनकेयर इंडस्ट्री में इनोवेशन, क्वालिटी और उपभोक्ता-केंद्रित उत्पादों के लिए दिया गया।
यह सहयोग ए.जी. ऑर्गेनिका की उच्च गुणवत्ता वाले नेचुरल इंग्रीडिएंट्स और मैन्युफैक्चरिंग विशेषज्ञता को रबीको लाइफस्टाइल की उपभोक्ता समझ और प्रोडक्ट इनोवेशन के साथ जोड़ता है। दोनों कंपनियां मिलकर ऐसे ब्यूटी और वेलनेस प्रोडक्ट्स विकसित करने पर काम कर रही हैं, जो सुरक्षित, प्रभावी और आधुनिक उपभोक्ताओं की जरूरतों के अनुरूप हों।
पुरस्कार प्राप्त विश केयर सिरामिड लिप बालम एसपीएफ 50 पीए+++ को खास तौर पर इसकी एडवांस फॉर्मूलेशन के लिए सराहा गया, जो होंठों को पोषण देने के साथ-साथ हाई सन प्रोटेक्शन भी प्रदान करता है। आज के समय में मल्टी-फंक्शनल स्किनकेयर प्रोडक्ट्स की मांग तेजी से बढ़ रही है और यह प्रोडक्ट उसी जरूरत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
इस अवसर पर ए.जी. ऑर्गेनिका प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर अर्पित गुप्ता ने कहा, “ए.जी. ऑर्गेनिका में हमारा मानना है कि ब्यूटी इंडस्ट्री का भविष्य नेचर, सस्टेनेबिलिटी और इनोवेशन पर आधारित है। रबीको लाइफस्टाइल प्राइवेट लिमिटेड के साथ हमारा यह सहयोग इसी सोच का हिस्सा है। सीएमपीएल डिस्ट्रप्टर्स अवार्ड्स में मिला यह सम्मान हमारे लिए गर्व की बात है और यह गुणवत्ता, पारदर्शिता और उपभोक्ताओं के भरोसे के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”
ए.जी. ऑर्गेनिका लंबे समय से कॉस्मेटिक्स, वेलनेस, अरोमाथेरेपी और पर्सनल केयर इंडस्ट्री के लिए एथिकली सोर्स्ड और ग्लोबली कम्प्लायंट नेचुरल इंग्रीडिएंट्स उपलब्ध करा रही है। इंडस्ट्री विशेषज्ञों का मानना है कि इंग्रीडिएंट मैन्युफैक्चरर्स और कंज्यूमर ब्रांड्स के बीच ऐसे सहयोग भविष्य में क्लीन ब्यूटी और सस्टेनेबल प्रोडक्ट डेवलपमेंट को नई दिशा देंगे।
कंपनियों का कहना है कि यह साझेदारी आने वाले समय में नए रिसर्च प्रोजेक्ट्स, इनोवेटिव प्रोडक्ट लॉन्च और वेलनेस कैटेगरी में विस्तार के नए अवसर तैयार करेगी। साथ ही, यह सहयोग भारतीय और वैश्विक बाजारों में प्रीमियम पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स की पहुंच को और मजबूत बनाने में मदद करेगा।