शाही ख्वाहिशों वाली दुल्हन के लिए, सिटी पैलेस की भव्यता से सजी अनमोल कारीगरी
जयपुर, दिव्यराष्ट्र:/ इंद्रिया, आदित्य बिरला ज्वेलरी ने राजस्थान से प्रेरित एक विशेष ब्राइडल कलेक्शन “पद्म रंजिनी” लॉन्च किया हैं। यह कलेक्शन उस दुल्हन के लिए बनाया गया है जो अपनी परंपरा को गर्व से साथ लेकर चलती है और अपने सपनों के परफेक्ट पल का वर्षों से इंतज़ार कर रही है। शाही कारीगरी से सजा यह पद्म रंजिनी कलेक्शन राजस्थान की समृद्ध विरासत का उत्सव है और वहां की अनंत कला और परंपरा को समर्पित है।
पद्म रंजिनी सिर्फ आभूषण नहीं है; यह पहचान और विरासत का गहरा प्रतीक है। यह कलेक्शन उस दुल्हन के लिए बनाया गया है जो अपनी व्यक्तिगत कहानियों और मूल को अपनाती है। इसके केंद्र में एक खूबसूरत कई परतों वाला (कई स्तरों में विभाजित) ब्राइडल सेट है, जो राजस्थान की निर्माण कला और कलात्मक विरासत को आधुनिक पहनने योग्य कला में बदल देता है — जिससे हर दुल्हन अपने विशेष दिन पर अपनी संस्कृति की भव्यता और उसके प्रतीकात्मक अर्थ को अपने साथ आगे बढ़ा सके। यह अद्भुत रचना तीन बारीक परतों में खुलती है, जो कोमलता, परंपरा और समृद्धि का संगम हैं।
पहली परत, पद्म आद, एक भव्य डिजाइन है जो सिटी पैलेस के प्रसिद्ध पद्म गेट से प्रेरित है, इसमें कमल के डिज़ाइन सुंदरता और सौम्यता का प्रतीक हैं, जिन्हें गजरा मोटिफ और श्रीनाथजी पंखी झालर जैसे पिचवाई कला के पवित्र तत्वों के साथ जोड़ा गया है, जो भक्ति और राजसी सौंदर्य का सुंदर संगम प्रस्तुत करते हैं। मध्य परत, तिमनिया, लाल और सफेद जड़ाई कला से सजी है, जिसमें हाथी और मोर की बारीक आकृतियाँ उकेरी गई हैं। इसे सोने से जड़ी पुवाई से जोड़ा गया है, जिस पर नाजुक फूलों के डिज़ाइन किये गए हैं, जो राजस्थान की समृद्ध कारीगरी को खूबसूरती से दर्शाते हैं। इस सेट को पूर्णता देती है हामेल, एक कमल-आकृति वाली सुंदर परत, जो अपने पारंपरिक संरक्षणात्मक रूप को नए अंदाज़ में प्रस्तुत करती है, इसमें तावीज़, सिक्के और पंखी मोटिफ़ जैसे प्रतीकात्मक तत्व शामिल हैं, जो पद्म गेट से प्रेरित विरासत और सुंदरता का मनमोहक संगम प्रस्तुत करता है।
सालों से हर दुल्हन ने अपने दिल में एक सपना संजोया है — अपनी विरासत का सम्मान करते हुए उस स्त्री को अपनाने का, जो वह अपने खास दिन पर बनना चाहती है। पद्म
रंजिनी इस सपने को हकीकत में बदलती है, तथा उस दुल्हन का उत्सव मनाती है जो अपने हर गहने में अपनी विरासत और परंपरा को आगे बढ़ाती है, इस संग्रह का हर आभूषण उसकी भावनाओं, पहचान और कला का एक गहरा प्रतीक है।
पद्म रंजिनी इंद्रिया की यह फ़िल्म आधुनिक दुल्हन की इसी सोच को दर्शाती है, जो अपनी संस्कृति और परंपराओं से अपनी पहचान बनाती है। यह फ़िल्म दिखाती है कि कैसे इंद्रिया का हर आभूषण उन सबका प्रतीक बन जाता है जो उसके लिए प्रिय है। हिंदी में उपलब्ध यह फ़िल्म इस कलेक्शन की भावनात्मक गहराई और क्षेत्रीय समृद्धि को खूबसूरती से प्रतिबिंबित करती है।
फिल्म यहां देखें: https://www.youtube.com/watch?v=RjjOO23ke3I
इंद्रिया के सीईओ संदीप कोहली ने कहा, “पद्म रंजिनी के माध्यम से हम राजस्थान की समृद्ध विरासत का सम्मान कर रहे हैं और उसकी शाही कला से प्रेरित आभूषणों के जरिए उसकी संस्कृति को जीवंत बना रहे हैं। हमारा उद्देश्य उन दुल्हनों से इंद्रिया का रिश्ता और गहरा करना है जो प्रामाणिकता और उत्कृष्ट कारीगरी को महत्व देती हैं। पद्म रंजिनी, इंद्रिया को पूरे भारत में दुल्हन के आभूषणों के सबसे विश्वसनीय गंतव्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”
इंद्रिया के डिज़ाइन प्रमुख अभिषेक रस्तोगी ने कहा, “हमारा उद्देश्य डिज़ाइन के माध्यम से राजस्थान की विरासत की समृद्ध परंपरा को प्रस्तुत करना था। पद्म रंजिनी पारंपरिक कारीगरी और आधुनिक शालीनता का एक सुंदर संगम है, इसमें की गई बारीक कारीगरी राजस्थान के कुशल शिल्पकारों की कला को दर्शाती है और हर सूक्ष्म विवरण में इस क्षेत्र की भावनाओं, प्रतीकात्मकता और स्थायी सुंदरता को जीवंत करती है।”
भारत भर में 36 स्टोरों की बढ़ती मौजूदगी के साथ, इंद्रिया निरंतर देशभर की दुल्हनों तक उत्कृष्ट कारीगरी से सजे आभूषणों को पहुंचा रहा है।
हर बारीकी में ऐसी कारीगरी, कि दिल खुद गा उठे, दिल अभी भरा नहीं।
