
— बिटडेल्टा इंडिया की रिपोर्ट
जयपुर, दिव्यराष्ट्र। एएए ग्रेड सुरक्षा से युक्त वर्चुअल डिजिटल एसेट (वीडीए) एक्सचेंज, बिटडेल्टा इंडिया ने आज अपनी रिपोर्ट इंडियाज़ वीडीए इन्फ्लेक्शन पॉइंट: मैपिंग द पाथ फ्रॉम क्यूरियोसिटी टू कन्विक्शन जारी की। यह भारत की पहली ऐसी समर्पित रिपोर्ट है, जो इस बात का विश्लेषण करती है कि फैमिली ऑफिस और अति-धनी व्यक्ति (यूएचएनआई) वर्चुअल डिजिटल एसेट्स (वीडीए) का किस तरह मूल्यांकन कर रहे हैं।
भारत में वीडीए को लेकर अब तक की चर्चा मुख्य रूप से रिटेल निवेशकों की भागीदारी, ट्रेडिंग गतिविधियों और नियामकीय पहलुओं तक सीमित रही है, जबकि फैमिली ऑफिस और यूएचएनआई का दृष्टिकोण अपेक्षाकृत कम चर्चा में रहा है। यह रिपोर्ट इस कम चर्चित निवेशक वर्ग पर विशेष ध्यान केंद्रित करती है और उन कारकों को सामने लाती है, जो उनके निवेश संबंधी निर्णयों को प्रभावित करते हैं। साथ ही, यह भी समझने का प्रयास करती है कि वीडीए जैसे उभरते एसेट क्लास को वे अपने व्यापक निवेश पोर्टफोलियो के संदर्भ में किस तरह देखते हैं।
रिपोर्ट के निष्कर्ष इस निवेशक वर्ग की निवेश अवधि और जोखिम लेने की प्राथमिकताओं को समझने में उपयोगी जानकारी प्रदान करते हैं। 45% उत्तरदाताओं ने स्वयं को ऐसे दीर्घकालिक निवेशक बताया, जो आवश्यकता के अनुसार रणनीतिक निवेश की गुंजाइश भी रखते हैं, जबकि 48% उत्तरदाता या तो उच्च उतार-चढ़ाव वाले निवेश के साथ सहज हैं या प्रत्येक निवेश के आधार पर जोखिम का आकलन करते हैं। इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों की जोखिम लेने की क्षमता भले ही अलग-अलग हो, लेकिन वीडीए में उनकी भागीदारी काफी हद तक इस एसेट क्लास के प्रति उनकी समझ और भरोसे पर निर्भर करती है।
इस रिपोर्ट पर बात करते हुए, विकास एम सचदेवा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, बिटडेल्टा इंडिया, ने कहा, “भारत का वीडीए इकोसिस्टम पिछले कुछ वर्षों में काफी विकसित हुआ है, लेकिन फैमिली ऑफिस और यूएचएनआई इस एसेट क्लास का किस तरह मूल्यांकन कर रहे हैं, इसे लेकर हमारी समझ अभी भी सीमित है। हमारा उद्देश्य केवल सुनी-सुनाई बातों तक सीमित रहने के बजाय यह समझना था कि उनके निवेश संबंधी विचारों को कौन-से पहलू प्रभावित करते हैं। वे पोर्टफोलियो में इसकी प्रासंगिकता, जोखिम, गवर्नेंस, कस्टडी और वीडीए से जुड़े व्यापक इकोसिस्टम को किस नजरिए से देखते हैं। यह रिपोर्ट इसी दृष्टिकोण को सामने लाने और इस विषय पर अधिक सूचित चर्चा को बढ़ावा देने का हमारा प्रयास है।”


