
दिव्यराष्ट्र, जयपुर: स्टार यूनियन दाई–इची लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एसयूडी लाइफ) ने ‘एसयूडी लाइफ युवा स्मार्ट टर्म’ नाम से एक नया शुद्ध टर्म जीवन बीमा प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है। यह प्लान उन व्यक्तियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो अपने परिवार को सरल और प्रभावी वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना चाहते हैं। इसके तहत बीमाधारक को अपनी बढ़ती जिम्मेदारियों और बदलती जरूरतों के अनुरूप बीमा कवर बढ़ाने का विकल्प भी मिलेगा।
समय के साथ व्यक्ति की वित्तीय जिम्मेदारियां भी बदलती रहती हैं। शादी, बच्चों की परवरिश, होम लोन या बच्चों की शिक्षा के लिए लिया गया कर्ज जैसी जिम्मेदारियां बढ़ने के साथ परिवार को कमाने वाले सदस्य की अनुपस्थिति में अधिक वित्तीय सुरक्षा की आवश्यकता हो सकती है। ऐसे में जीवन के किसी एक पड़ाव पर लिया गया बीमा कवर आगे चलकर अपर्याप्त साबित हो सकता है। एसयूडी लाइफ युवा स्मार्ट टर्म इस जरूरत को ध्यान में रखते हुए ‘लाइफ स्टेज अपग्रेड’ का विकल्प प्रदान करता है, जिसके तहत पात्र पॉलिसीधारक जीवन के ऐसे महत्वपूर्ण पड़ावों पर नई पॉलिसी खरीदे बिना अपना बीमा कवर बढ़ा सकते हैं।
‘लाइफ स्टेज अपग्रेड’ विकल्प के तहत, पॉलिसी की शुरुआत के समय इस सुविधा का चयन करने वाले पॉलिसीधारक शादी, पहले या दूसरे बच्चे के जन्म अथवा गोद लेने, होम लोन लेने या बच्चों की शिक्षा के लिए ऋण लेने जैसी जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं के बाद अपना बीमा कवर बढ़ा सकते हैं। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए अतिरिक्त प्रीमियम का भुगतान करना होगा। यह विकल्प रेगुलर पे पॉलिसियों के साथ उपलब्ध है तथा इसका लाभ बीमा अंडरराइटिंग और पॉलिसी की निर्धारित शर्तों के अधीन होगा।
यह प्लान ग्राहकों को यह तय करने की सुविधा भी देता है कि उनके परिवार को बीमा राशि किस रूप में प्राप्त हो। पॉलिसी के तहत मिलने वाले मृत्यु लाभ (डेथ बेनिफिट) का भुगतान एकमुश्त राशि के रूप में, 125 महीनों तक मासिक आय के तौर पर या इन दोनों विकल्पों के संयोजन के रूप में किया जा सकता है।
एसयूडी लाइफ युवा स्मार्ट टर्म में ‘स्पेशल एग्जिट वैल्यू’ का विकल्प भी दिया गया है। इसके तहत पात्र पॉलिसीधारक 60, 61 या 62 वर्ष की आयु में पॉलिसी से बाहर निकल सकते हैं और अब तक जमा किए गए कुल प्रीमियम की राशि वापस प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, इस सुविधा का लाभ निर्धारित पात्रता मानदंडों और पॉलिसी की शर्तों के अधीन होगा।
18 से 65 वर्ष की आयु के व्यक्ति इस प्लान को खरीद सकते हैं। इसमें ग्राहक अपनी आवश्यकता के अनुसार बीमा कवर की राशि, 10 से 50 वर्ष तक की पॉलिसी अवधि और प्रीमियम भुगतान का विकल्प चुन सकते हैं। प्रीमियम का भुगतान नियमित रूप से या 7, 10 अथवा 15 वर्षों की सीमित अवधि के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा, पात्रता शर्तों के अधीन महिला पॉलिसीधारकों, पहली बार जीवन बीमा खरीदने वाले ग्राहकों, वेतनभोगी व्यक्तियों और एसयूडी लाइफ के मौजूदा पॉलिसीधारकों को प्रीमियम में छूट का लाभ भी दिया जाएगा।
लॉन्च के अवसर पर एसयूडी लाइफ के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एमडी एवं सीईओ) अभय तेवारी ने कहा, “समय के साथ हर परिवार की जरूरतें बदलती हैं और उनकी वित्तीय सुरक्षा भी इन बदलती जरूरतों के अनुरूप होनी चाहिए। एसयूडी लाइफ युवा स्मार्ट टर्म के माध्यम से हमारा उद्देश्य युवा भारतीयों को जीवन के शुरुआती दौर से ही अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित करने में मदद करना है। टर्म इंश्योरेंस किसी भी उम्र में एक महत्वपूर्ण वित्तीय सुरक्षा विकल्प है, हालांकि कम उम्र में इसकी शुरुआत करना फायदेमंद होता है, क्योंकि प्रीमियम की राशि पॉलिसी लेते समय व्यक्ति की आयु पर निर्भर करती है। हमने इस प्लान को सरल रखा है और साथ ही ग्राहकों को उनकी जीवन की विभिन्न परिस्थितियों एवं जरूरतों के अनुरूप विकल्प भी उपलब्ध कराए हैं। हमें उम्मीद है कि यह प्लान अधिक से अधिक परिवारों, विशेष रूप से पहली बार जीवन बीमा खरीदने वाले लोगों को टर्म इंश्योरेंस के महत्व को समझने और अपनी वित्तीय सुरक्षा की बेहतर योजना बनाने के लिए प्रोत्साहित करेगा।”
अधिक जानकारी के लिए ग्राहक टोल–फ्री नंबर 1800 266 8833 पर संपर्क कर सकते हैं या कंपनी की वेबसाइट www.sudlife.in पर जा सकते हैं। ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि पॉलिसी खरीदने से पहले बिक्री संबंधी ब्रोशर को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।


