
दिव्यराष्ट्र, नई दिल्ली: एचपी इंडिया ने आज एचपी ओमनीबुक 5 और एचपी प्रोबुक 4 G2iS लॉन्च करने की घोषणा की। एचपी ओमनीबुक 5 को छात्रों की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में सहयोग देने के लिए तैयार किया गया है। वहीं एचपी प्रोबुक 4 G2iS को भारत के तेजी से प्रगति कर कारोबारों और मोबाइल प्रोफेशनल्स की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। बेहतर परफॉर्मेंस, पोर्टेबिलिटी और एआई-बेस्ड एक्सपीरियंस पर ध्यान देते हुए इन नए डिवाइस को पढ़ाई और काम करने के अधिक फ्लेक्सिबल तरीकों के हिसाब से तैयार किया गया है।
एचपी इंडिया के सीनियर डायरेक्टर – पर्सनल सिस्टम्सविनीत गेहानी ने कहा,“भारत के छात्र और कारोबारी लगातार डिजिटल दुनिया से जुड़ रहे हैं और ऐसे में टेक्नोलॉजी से उनकी अपेक्षाएं भी बदल रही हैं। छात्रों को ऐसी टेक्नोलॉजी की जरूरत है, जो उनकी पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों में भी सहयोग कर सके। वहीं, उभरते कारोबारों को ऐसे भरोसेमंद और सुरक्षित पीसी की जरूरत है, जो उनके विकास के साथ उत्पादकता बनाए रखने में भी मदद करें। एचपी ओमनीबुक 5 और एचपी प्रोबुक 4 G2iS के माध्यम से हम उपभोक्ताओं के इन अलग-अलग वर्गों के लिए उपयोगी कंप्यूटिंग अनुभव लेकर आ रहे हैं। इन्हें इस तरह से डिजाइन किया गया है, जो उनकी पढ़ाई, रचनात्मकता और काम करने के तरीकों के अनुरूप हों।”
कीमत और उपलब्धता
- एचपी ओमनीबुक 5 14 की प्री-बुकिंग 10 नवंबर तक एचपी ऑनलाइन स्टोर और एचपी वर्ल्ड स्टोर पर की जा सकती है। इसकी शुरुआती कीमत 1,09,999 रुपये है। ग्राहक एचपी ऑनलाइन स्टोर, एचपी वर्ल्ड स्टोर और एचपी ऑथराइज्ड रिसेलर्स के माध्यम से लागू अफोर्डेबिलिटी ऑफर्स का लाभ उठाते हुए इस लैपटॉप को 79,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीद सकते हैं।
- एचपी ओमनीबुक 5 14 की बिक्री 10 नवंबर से शुरू होगी।
- एचपी प्रोबुक 4 G2iS 14 की शुरुआती कीमत 86,000 रुपये + टैक्स है। इसे 6 नवंबर, धनतेरस से मिस्ट सिल्वर रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। मिस्ट सिल्वर के चुनिंदा कॉन्फिगरेशन अब HP Online Store पर ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं। वहीं, एटमॉस्फेरिक ब्लू और एक्लिप्स ग्रे वैरिएंट दिसंबर 2026 के अंत तक उपलब्ध होंगे।



