
जयपुर, दिव्यराष्ट्र: गीत-संगीत की मधुर धुनों और सुरीली आवाजों के बीच शिवरंजनी की ओर से रविवार को आरआईसी में लाइव बैंड म्यूजिकल कार्यक्रम ‘आवारा भँवरे’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर के जाने-माने एवं उभरते गायकों ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति देकर संगीतप्रेमियों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम की फाउंडर योगिता मेहरा एवं डायरेक्टर एमजेएफ लायन संध्या टंडन ने आयोजन की कमान संभाली। इसमें मेंटर अजय सक्सेना एवं वंदना चक्रवर्ती, कोऑर्डिनेटर विक्रम शर्मा तथा अजय कल्ला का भी विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में सेलिब्रिटी सिंगर के.पी. सक्सेना के साथ अजय कल्ला, अरुणा जैन, मुकेश पारीक, मोहम्मद साकिब खान, भरत जोशी, रेखा परिहार, राजीव पारीक, संध्या टंडन, विक्रम शर्मा, माया त्यागी, जी.एल. पारीक, अनिल गोस्वामी, राजीव गोस्वामी, तुलसीदास हरपलानी, कर्नल बी.एल. माथुर, मनोज सिंह कुमावत, ममता शर्मा, गौरी थावरानी, एम.एल. मित्तल, मुकेश मुत्रेजा, राकेश सोनी, विकास प्रजापति, हिमांशु द्रोणा, डॉ. राजीव सक्सेना, डॉ. विजय अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, पूजा जैन, दिव्या चतुर्वेदी, ज्योति गोस्वामी, अजय सक्सेना, योगिता मेहरा, संजय आर्य, के.सी. खंडेलवाल, तनिष्क श्रीवास्तव, मनीष गोयल, एन.के. रावत, प्राची प्रभा एवं संजीव भारद्वाज सहित कई कलाकारों ने अपनी गायकी का हुनर दिखाया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथी बिजलानी स्टूडियो के डायरेक्टर अनिल बिजलानी थे।
लाइव बैंड के साथ कलाकारों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में विशेष रंग जमा दिया। श्रोताओं ने गीतों का आनंद लेते हुए कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराने के साथ ही संगीतप्रेमियों को लाइव संगीत से जोड़ना रहा। सुरों और संगीत के इस खूबसूरत संगम के साथ कार्यक्रम यादगार बन गया।




