
जयपुर, दिव्य राष्ट्र। श्री न र व र आश्रम सेवा समिति मंदिर श्री खोले के हनुमान जी द्वारा गौ सेवा, पक्षी सेवा व मानव सेवा का कार्य सन् 1965 से ही ब्रह्मलीन पंडित राधेलाल जी चौबे के सानिध्य में चला आ रहा था। उसी क्रम में समिति द्वारा गत 17 अक्टूबर 2023 से भोजन के 500 पैकेट वितरित करना प्रारंभ किया गया था, परन्तु मांग अधिक होने के कारण यह भोजन 1000 से 1100 लोगों तक वितरित हो रहा है। जिसमें सरकारी चिकित्सालयों में भर्ती मरीजों के परिजनों एवं अनेक आने वाले सभी व्यक्तियों को 8 पूड़ी गरम सब्जी वितरित की जाती है। त्योहार के समय पर मिठाई व लड्डू आदि भी समय-समय पर वितरित किये जाते हैं।
समिति के अध्यक्ष गिरधारी लाल शर्मा ने बताया कि 17 अक्टूबर 2023 में एक छोटी सी कार में मंदिर श्री खोले के हनुमान जी का बैनर लगाकर भोजन वितरित किया जाता था, परन्तु समय व मांग को ध्यान में रखते हुए नई भोजन वितरित वैन बनवाकर सायंकाल 4.25 बजे नेशनल आयुर्वेद चिकत्सालय व 5 बजे सांगानेरी गेट चिकित्सालय व 6 बजे जे.के. लोन हॉस्पिटल, बांगड़ हॉस्पिटल के सामने वैन पहुंचती है। उससे पहले ही लोग लाइन बनाकर भोजन का इंतजार करते हैं। सभी लोग पूड़ी का पैकेट व दोने में सब्जी लेकर अपने स्थान पर पहुंचते हैं या वहीं पर बैठकर भोजन करते हैं।
महामंत्री बृजमोहन शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन 2 क्विंटल आटा, 125 किलो आलू व मौसमी सब्जी, 70 किलो तेल व शुद्ध मसालों से भोजन तैयार कर हनुमान जी महाराज को भोग लगाकर भोजन को कागज की थैली में पैक किया जाता है। करीब 15 व्यक्तियों द्वारा प्रतिदिन यह कार्य किया जाता है। यहां पर विशेष है कि 3 वर्ष के 1100 दिनों में केवल एक बार भोजन वितरित नहीं हो सका था। सर्दी, गर्मी और बारिश में प्रतिदिन बिना किसी रूकावट के यह कार्य 3 वर्षों से चला आ रहा है।
सचिव






