
“प्रॉफिट का रॉकेट”: भारत का पहला हैवी कमर्शियल व्हीकल जो स्मार्ट तरीके से कमाई को अधिकतम करता है, उत्पादकता में सुधार करता है, परिचालन लागत को कम करता है और बेहतर नियंत्रण प्रदान करता है
उदयपुर, दिव्यराष्ट्र:/ महिंद्रा ट्रक एंड बस, जोकि महिंद्रा ग्रुप का हिस्सा है, ने आज ऑल-न्यू ब्लाजो आई-ट्रक को लॉन्च करने की घोषणा की। यह नए दौर का हैवी कमर्शियल ट्रक ट्रांसपोर्टर्स और फ्लीट मालिकों से एक ही मुख्य वादा करता है: “प्रॉफिट का रॉकेट”।
महज़ एक ट्रक से बढ़कर, ब्लाजो आई-ट्रक को पूरे बिजनेस के समाधान के रूप में तैयार किया गया है। यह बेहतरीन माइलेज, पावरफुल इंजन, स्मार्ट कनेक्टेड तकनीक और उद्योग में सबसे बेहतरीन अपटाइम गारंटी का शानदार मेल है। यह ग्राहकों को कमाई बढ़ाने, काम की रफ्तार सुधारने, चलाने का खर्च घटाने और अपनी गाड़ियों पर बेहतर कंट्रोल रखने में मदद करता है।
ब्लाजो आई-ट्रक को ग्राहकों के लिए इन तीन बड़े फायदों के साथ तैयार किया गया है:
ज़्यादा कमाओ*
10% तक बेहतर माइलेज देने वाला ब्लाजो आई-ट्रक ईंधन की हर बूंद से अधिकतम लाभ निकालने के लिए कई एडवांस तकनीकों का इस्तेमाल करता है। इनमें एआई-संचालित आईफ्यूलस्मार्ट ऑटो ड्राइव मोड, टर्बोमैक्स टर्बोचार्जर, ऑप्टिफ्यूल एयर कंप्रेसर और कई अन्य हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर समाधान शामिल हैं। यह बचत 5 सालों में प्रति ट्रक 15 लाख रुपये तक के अतिरिक्त मुनाफे में बदल सकती है, जिससे ग्राहकों को अपना व्यवसाय तेज़ी से बढ़ाने में मदद मिलती है।





