
जयपुर, दिव्यराष्ट्र: एचएंडएम ने जयपुर में अपना पहला स्टोर खोला है। यह भारत में कंपनी का 75वां और राजस्थान में दूसरा स्टोर है। अजमेर रोड पर रिधिराज वर्ल्ड बिज़नेस सेंटर में खुले इस नए स्टोर के साथ एचएंडएम शहर में फैशन और ब्यूटी कलेक्शन की पेशकश कर रहा है।
इस स्टोर का उद्घाटन फिल्म अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने एचएंडएम इंडिया की डायरेक्टर हेलेना कुइलेनस्टिएर्ना और एचएंडएम ग्रुप के चीफ कमर्शियल ऑफिसर हेनरिक क्रून के साथ मिलकर किया।
करीब 1600 वर्ग मीटर में फैले और दो मंजिलों वाले इस स्टोर में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए एचएंडएम का फैशन और लाइफस्टाइल कलेक्शन, साथ ही एक्सेसरीज, एचएंडएम ब्यूटी और एचएंडएम मूव उपलब्ध हैं। महिलाओं का फैशन ग्राउंड फ्लोर पर है, जबकि पुरुषों और बच्चों का कलेक्शन पहली मंजिल पर हैं। यहाँ ग्राहकों को एक ही छत के नीचे सीज़नल ट्रेंड्स, रोज़मर्रा की ज़रूरी चीज़ें और लेटेस्ट फैशन का बेहतरीन कलेक्शन मिलेगा।
इस अवसर पर एचएंडएम इंडिया की डायरेक्टर हेलेना कुइलेनस्टिएर्ना ने कहा, “जयपुर फैशन और ब्यूटी से गहरा जुड़ाव रखने वाला एक वाइब्रेंट सिटी है और हम लंबे समय से इसकी समृद्ध कला और रचनात्मक विरासत की प्रशंसा करते रहे हैं। हम पहली बार इस शहर में एचएंडएम को लाकर बहुत उत्साहित हैं। भारत में अपना 75वां स्टोर खोलना हमारे लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, क्योंकि हम देश भर में ज़्यादा से ज़्यादा ग्राहकों तक बेहतरीन कीमत पर फैशन और क्वालिटी पहुँचाने पर लगातार ध्यान दे रहे हैं।”
जाह्नवी कपूर ने वार्डरोब एनवायसी के साथ एचएंडएम के लेटेस्ट डिज़ाइनर कोलाबोरेशन के कपड़े पहनकर इस जश्न में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा, “फैशन का मतलब हमेशा ऐसे कपड़े चुनना रहा है जो पहनने में आसान और मज़ेदार हों और जो हमारे पर्सनल स्टाइल के अलग-अलग पहलुओं को दिखाते हों। एचएंडएम इसे बहुत खूबसूरती से करता है, जिससे हर मूड और मौके के लिए कुछ नया खोजना रोमांचक हो जाता है। जयपुर में एचएंडएम के पहले स्टोर का जश्न मनाना और इस खास उपलब्धि का हिस्सा बनना बहुत अच्छा लग रहा है।”
स्टोर खुलने से पहले, एचएंडएम ने जयपुर की क्रिएटर कम्युनिटी के लिए एक खास प्रीव्यू आयोजित किया, जिसमें उन्हें नए स्टोर और लेटेस्ट कलेक्शन की झलक दिखाई गई। ब्रांड ने शहर में ‘एचएंडएम मूव रन’ (एचएंडएम मूवी रन) भी आयोजित किया, जिसमें ऐतिहासिक जगहों को कवर किया गया और स्थानीय लोगों को मूवमेंट और वेलबीइंग के लिए एक साथ लाया गया। जश्न के हिस्से के तौर पर अल्बर्ट हॉल में एक ड्रोन शो भी हुआ, जिसने शानदार एरियल फॉर्मेशन से जयपुर के आसमान को रोशन कर दिया।
अपने 75वें स्टोर के खुलने के साथ, एचएंडएम (एच एंड एम ) भारत में अपनी फिजिकल रिटेल मौजूदगी का विस्तार जारी रखे हुए है, साथ ही एचएम .काम और अपने ऑनलाइन पार्टनर्स के ज़रिए डिजिटल सर्विस भी दे रहा है।




